Suzlon के शेयर में फंसे निवेशक अभी न करें ये काम, एक्सपर्ट ने दी सलाह, जानें- कब तक करना होगा इंतजार
Suzlon Share Target Price: बुधवार को सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर 52 वीक के नए लो लेवल पर आ गए, जबकि कंपनी ने अपने बोर्ड में नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सहित कुछ नए अपॉइंटमेंट किए हैं. इस साल अब तक यह शेयर 17 फीसदी से टूट चुका है.
Suzlon Share Target Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इस रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर अपने हाई 86 रुपये से 50 फीसदी से अधिक टूट चुके हैं, जिसकी वजह से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. बुधवार को सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर 52 वीक के नए लो लेवल पर आ गए, जबकि कंपनी ने अपने बोर्ड में नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सहित कुछ नए अपॉइंटमेंट किए. इस साल अब तक यह शेयर 17 फीसदी से टूट चुका है. बुधवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर 2.04 फीसदी की गिरावट के साथ 43.23 रुपये पर बंद हुए.
सुजलॉन में निवेश करने वाले ध्यान दें
पीएचडी कैपिटल के फाउंडर एंड सीईओ प्रदीप हल्दर ने इस स्टॉक पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि फिलहाल मुझे नहीं लगता है कि सुजलॉन को एवरेज करना चाहिए, क्योंकि शेयर बिकवाली के दबाव में है. जब तक यह शेयर 51-52 रुपये की रेंज को ब्रेक नहीं करता है, तब तक मैं इसमें कुछ अधिक मोमेंटम नहीं देखता हूं. इसके अलावा बाजार भी फिलहाल बढ़िया नहीं चल रहा है. इसलिए सुजलॉन के शेयर में 51-52 रुपये के लेवल को ब्रेक होने के लिए इंतजार कीजिए.
सुजलॉन 2.0 विजन
उभरते रिन्यूएबल एनर्जी लैंडस्केप में मौजूद बड़े मौकों को पहचानते हुए, सुजलॉन ने एक नए सुजलॉन 2.0 विजन के साथ अपने बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन और विस्तार के इरादे के बारे में बताया है. सुज़लॉन ने अपनी मीडिया रिलीज़ में कहा, ‘कंपनी अपने कस्टमर्स को इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन देने के लिए विंड, सोलर, BESS, नई उभरती टेक्नोलॉजी और अलग-अलग तरह के बिजनेस मॉडल में अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करने का प्लान बना रही है.’
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
सुजलॉन एनर्जी ने दिसंबर 2025 तिमाही के लिए साल-दर-साल (YoY) आधार पर नेट प्रॉफिट में 14.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 445.2 करोड़ रुपये की रिपोर्ट दी, जबकि इसका रेवेन्यू YoY 42.4 प्रतिशत बढ़कर 4,228.1 करोड़ रुपये हो गया. Ebitda YoY 48 प्रतिशत बढ़कर 730.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रिपोर्टेड पीरियड के लिए Ebitda मार्जिन 70 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 17.3 प्रतिशत हो गया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
