सुजलॉन के शेयर हर रोज छू रहे गिरावट के नए लेवल, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए, एक्सपर्ट से जान लीजिए

Suzlon Share Outlook: सुजलॉन ने अपने 'सुजलॉन 2.0' विजन की घोषणा की है, जिसका मकसद विंड एनर्जी सॉल्यूशन से आगे बढ़कर सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) समेत अलग-अलग तरह की रिन्यूएबल एनर्जी (RE) ऑफरिंग करना है. शुक्रवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर 1.43 फीसदी की गिरावट के साथ 42.65 रुपये पर बंद हुए.

सुजलॉन शेयर प्राइस टारगेट. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Suzlon Share Outlook: लगातार कमजोरी के बीच, सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर्स शुक्रवार को 2 फीसदी और गिरकर 52 वीक के नए सबसे निचले स्तर पर आ गए. स्टॉक मई 2025 में अपने 52-हफ्ते के सबसे निचले स्तर 74.30 रुपये से 44 फीसदी नीचे है, जबकि स्टॉक 2026 में अब तक 20 फीसदी टूटा है. सुजलॉन ने अपने ‘सुजलॉन 2.0’ विजन की घोषणा की है, जिसका मकसद विंड एनर्जी सॉल्यूशन से आगे बढ़कर सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) समेत अलग-अलग तरह की रिन्यूएबल एनर्जी (RE) ऑफरिंग करना है. इस कदम को विंड सेक्टर में हाल की एग्जीक्यूशन चुनौतियों, खासकर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर, जमीन अधिग्रहण और रेगुलेटरी देरी से जुड़ी चुनौतियों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

सुजलॉन एनर्जी ने दिसंबर 2025 तिमाही के लिए साल-दर-साल (YoY) आधार पर नेट प्रॉफिट में 14.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 445.2 करोड़ रुपये की रिपोर्ट दी, जबकि इसका रेवेन्यू YoY 42.4 फीसदी बढ़कर 4,228.1 करोड़ रुपये हो गया. Ebitda YoY 48 फीसदी बढ़कर 730.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रिपोर्ट किए गए समय के लिए Ebitda मार्जिन 70 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 17.3 फीसदी हो गया.

शुक्रवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर 1.43 फीसदी की गिरावट के साथ 42.65 रुपये पर बंद हुए.

सुजलॉन के शेयर का आउटलुक

हाल ही में मनी9लाइव के साथ बातचीत में पीएचडी कैपिटल के फाउंडर एंड सीईओ प्रदीप हल्दर ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल मुझे नहीं लगता है कि सुजलॉन को एवरेज करना चाहिए, क्योंकि शेयर बिकवाली के दबाव में है. जब तक यह शेयर 51-52 रुपये की रेंज को ब्रेक नहीं करता है, तब तक मैं इसमें कुछ अधिक मोमेंटम नहीं देखता हूं. इसके अलावा बाजार भी फिलहाल बढ़िया नहीं चल रहा है. इसलिए सुजलॉन के शेयर में 51-52 रुपये के लेवल को ब्रेक होने के लिए इंतजार कीजिए. यानी फिलहाल सुजलॉन एनर्जी के शेयर में किसी तरह का एक्शन लेने की जरूरत नहीं है.

बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन

उभरते रिन्यूएबल एनर्जी लैंडस्केप में मौजूद बड़े मौकों को पहचानते हुए, सुजलॉन समूह ने अपने कारोबार के ट्रांसफॉर्मेशन और विस्तार करने का प्लान बनाया है. बीते दिनों सुजलॉन ने एक नए सुजलॉन 2.0 विजन के साथ अपने बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन और विस्तार के इरादे के बारे में बताया.

सुजलॉन ने अपनी मीडिया रिलीज में कहा, ‘कंपनी अपने कस्टमर्स को इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन देने के लिए विंड, सोलर, BESS, नई उभरती टेक्नोलॉजी और अलग-अलग तरह के बिजनेस मॉडल में अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करने का प्लान बना रही है.’

यह भी पढ़ें: बेस ईयर रिवीजन के बाद भारत की दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर रहा मुख्य ड्राइवर