टाटा ग्रुप के इस शेयर में आई तेजी, नए डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म लॉन्च का असर; निवेशक रखें नजर
टाटा ग्रुप की टेक कंपनी Tejas Networks के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. कंपनी ने बार्सिलोना में आयोजित Mobile World Congress में अपना नया Data Center Interconnect प्रोडक्ट TJ1600-D3 लॉन्च किया, जिसके बाद स्टॉक में खरीदारी बढ़ गई. इंट्रा डे कारोबार के दौरान शेयर करीब 8.5 फीसदी तक चढ़ गया. कंपनी के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ती ग्लोबल डेटा सेंटर कनेक्टिविटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है.
Tejas Networks share price: टेक्नोलॉजी सेक्टर में तेजी से बढ़ते डेटा ट्रैफिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सर्विसेज की मांग के बीच टाटा ग्रुप की टेक कंपनी Tejas Networks के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला है. कंपनी ने हाल ही में अपना नया डेटा सेंटर इंटरकनेक्ट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. इस खबर के बाद स्टॉक में तेज खरीदारी देखने को मिली और शेयर इंट्रा डे में करीब 8.5 फीसदी तक चढ़ गया.
शेयर में क्यों आई तेजी
करीब 8622 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली Tejas Networks के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखी गई. कंपनी का शेयर करीब 528.95 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 484.70 रुपये के मुकाबले करीब 8.5 फीसदी ज्यादा है. हालांकि बाद में कंपनी का शेयर 3.08 फीसदी की तेजी के साथ 499.65 रुपये पर बंद हुआ. स्टॉक में यह तेजी कंपनी द्वारा नए डेटा सेंटर इंटरकनेक्ट प्रोडक्ट लॉन्च करने की घोषणा के बाद आई है, जिसे बाजार ने कंपनी के लिए एक अहम तकनीकी कदम माना है.
नया डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म लॉन्च
Tejas Networks ने 3 मार्च 2026 को बार्सिलोना में आयोजित Mobile World Congress में अपना नया Data Center Interconnect प्रोडक्ट TJ1600-D3 लॉन्च किया. इस प्रोडक्ट का इनोग्रेशन केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया. कंपनी के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ती ग्लोबल डेटा सेंटर कनेक्टिविटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड सर्विसेज और बड़े डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के कारण हाई कैपेसिटी नेटवर्क की मांग तेजी से बढ़ रही है.
प्रोडक्ट की क्या है खासियत
TJ1600-D3 एक नेक्स्ट जेनरेशन ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट सिस्टम है, जिसे टेलीकॉम ऑपरेटर और बड़े एंटरप्राइज नेटवर्क के लिए तैयार किया गया है. इसमें लेटेस्ट डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर और चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे नेटवर्क की क्षमता और एफिशिएंसी बढ़ती है.
यह प्लेटफॉर्म 400G से 1.2T प्रति वेवलेंथ तक की लाइन स्पीड को सपोर्ट करता है और कुल 51.2 टेराबिट प्रति सेकंड तक की क्षमता तक स्केल हो सकता है. कंपनी का कहना है कि इसमें बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी और हाई रिलायबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
यह भी पढ़ें: आज बाजार में क्यों डूबे 10 लाख करोड़ रुपये, ये 4 फैक्टर बने खलनायक; जानें डिटेल्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
