इजरायल-ईरान युद्ध का असर, Waaree, NTPC और Suzlon के शेयर लुढ़के
मध्य पूर्व संकट के बीच रिन्यूएबल एनर्जी शेयरों में गिरावट देखी गई. ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है. Waaree Energies , Adani Green Energy, NTPC Green और सुजलोन एनर्जी के शेयर दो से चार फीसदी तक टूटे. हालांकि कंपनियों ने हाल में नए प्रोजेक्ट शुरू किए हैं और क्षमता बढ़ाई है.
Renewable energy stocks: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखने लगा है. ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं. अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बाद ईरान ने जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं. इस भू- राजनीतिक संकट के बीच निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं. खासकर रिन्यूएबल एनर्जी शेयरों में गिरावट देखी गई है. Waaree Energies, Adani Green Energy, NTPC Green और Suzlon के शेयर में गिरावट.
Waaree Energies में गिरावट
Waaree Energies का शेयर एनएसई पर करीब 2.5 फीसदी गिरकर 2584 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. कंपनी का मार्केट कैप करीब 75666 करोड़ रुपये है. पिछले साल सितंबर में इस शेयर ने 3865 रुपये का उच्च स्तर छुआ था. जबकि अप्रैल में यह 1863 रुपये के निचले स्तर तक गया था. मौजूदा हालात में निवेशक मुनाफावसूली करते नजर आए.
NTPC Green एनर्जी का प्रदर्शन
NTPC Green एनर्जी का शेयर करीब 2 फीसदी गिरकर 85 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा. कंपनी ने हाल में 200 मेगावाट के दयापर विंड प्रोजेक्ट का पहला 50 मेगावाट हिस्सा चालू किया है. इसके साथ समूह की कुल स्थापित क्षमता 9201 मेगावाट के करीब पहुंच गई है. मजबूत प्रोजेक्ट अपडेट के बावजूद बाजार में कमजोरी रही.
सुजलोन एनर्जी में सबसे ज्यादा दबाव
सुजलोन एनर्जी का शेयर 2.69 फीसदी से अधिक गिरकर 39 रुपये के पास पहुंच गया. दिन के दौरान यह 39 रुपये तक लुढ़क गया जो इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर है. कंपनी ने हाल ही में नए ग्रुप सीईओ की नियुक्ति और बिजनेस बदलाव की घोषणा की थी. इसके बावजूद बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला.
ये भी पढ़ें- L&T के शेयरों में भूचाल, 7% से अधिक टूटा स्टॉक; मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से दबाव
बाजार में अनिश्चितता का माहौल
मध्य पूर्व संकट के कारण निवेशकों में घबराहट देखी जा रही है. कई अन्य शेयर भी 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. ऊर्जा और पावर सेक्टर पर खास नजर बनी हुई है. जानकारों का मानना है कि जब तक भू राजनीतिक हालात साफ नहीं होते तब तक बाजार में उतार चढ़ाव जारी रह सकता है.
Latest Stories
IT-बैंकिंग नहीं… गिरते बाजार के सिकंदर हैं ये डिफेंस कंपनी; शेयरों में 8% तक तेजी, USA-ईरान युद्ध के बीच फोकस में स्टॉक
L&T के शेयरों में भूचाल, 7% से अधिक टूटा स्टॉक; मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से दबाव
इस EMS स्टॉक पर रखें नजर, दमदार है ग्रोथ प्लान, मजबूत फंडामेंटल्स, कर्ज लगभग जीरो, 3 साल में 174% तक रिटर्न
