TATA के इस स्‍टॉक में आएगी 23% की धुंआधार तेजी! ब्रोकरेज ने दी ADD रेटिंग, जानें क्या है वजह

Tata ग्रुप की कंपनी Tata Motors Passenger Vehicles को लेकर ब्रोकरेज फर्मों का रुख सकारात्मक बना हुआ है. मजबूत ग्रोथ प्लान, नए लॉन्च और बेहतर मार्जिन के चलते शेयर में अच्छी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. ब्रोकरेज फर्म Embay ने कंपनी पर भरोसा जताते हुए दिसंबर 2026 तक इसके शेयर में करीब 23% उछाल की संभावना जताई है.

Tata Motors Passenger Vehicles Target Price Image Credit: @AI/Money9live

Tata Motors Passenger Vehicles Target Price: Tata ग्रुप की स्वामित्व वाली कंपनी Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) को लेकर ब्रोकरेज फर्में बुलिश नजर आ रही हैं. आने वाले कुछ महीनों में इसके शेयरों में करीब 23% तक की तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज फर्म Embay ने ऑटो सेक्टर की इस कंपनी पर सकारात्मक रुख अपनाया है और दिसंबर 2026 तक के लिए इसका टार्गेट प्राइस तय किया है. हाल ही में आए कंपनी के तिमाही नतीजों और मजबूत ग्रोथ प्लान ने ब्रोकरेज फर्म के लिए यह टार्गेट प्राइस तय करना आसान बना दिया है.

23% की तेजी की उम्मीद: Embay

ब्रोकरेज फर्म Embay ने दिसंबर 2026 तक के लिए कंपनी के शेयर का 460 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है, जिसमें ±15 रुपये का संभावित उतार-चढ़ाव हो सकता है. यदि यह लक्ष्य हासिल होता है, तो शेयर अपने मौजूदा स्तर 374 रुपये (CMP) से करीब 23% की तेजी के साथ अपने 52-वीक हाई 450 रुपये को पार करते हुए नया उच्च स्तर बना सकता है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1,37,774 करोड़ रुपये है.

कंपनी की आगे की योजनाएं और नए लॉन्च

JLR का बिजनेस ज्यादातर बाजारों में स्थिर बना हुआ है, हालांकि चीन में अभी चुनौतियां बनी हुई हैं, जिनसे निपटने के लिए कंपनी कदम उठा रही है. आगे की योजना के तहत JLR FY27 में Range Rover EV लॉन्च करेगी, जबकि Freelander EV को पहले चीन में पेश किया जाएगा और बाद में इसे अन्य वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जाएगा. भारत में कंपनी का पैसेंजर व्हीकल बिजनेस मजबूत रफ्तार पकड़ रहा है. GST में कटौती, नए और लोकप्रिय मॉडल्स (Sierra, Punch और Harrier/Safari के पेट्रोल वेरिएंट) और लागत घटाने के प्रयासों से बिक्री और मुनाफे में सुधार की उम्मीद है. ब्रोकरेज फर्म के बुलिश होने की एक बड़ी वजह कंपनी का मजबूत ग्रोथ प्लान भी है.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

TMPV के Q3 FY26 के नतीजे मिले-जुले रहे. कंपनी की कुल आय में सालाना आधार पर 26% की गिरावट दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण JLR की बिक्री में 39% की कमी रहा. इसके बावजूद मुनाफे की स्थिति में सुधार देखने को मिला. कंपनी का कुल EBITDAM बढ़कर 1.3% हो गया, जबकि JLR का EBITDAM 0.7% तक पहुंच गया. TMPV के कारोबार ने बेहतर प्रदर्शन किया, जहां बिक्री में 26% की बढ़ोतरी हुई और EBITDA मार्जिन बढ़कर 4.5% हो गया. JLR ने मुनाफे और फ्री कैश फ्लो को लेकर अपनी पहले दी गई गाइडेंस को बरकरार रखा है, और कंपनी को भरोसा है कि Q4 में मजबूत कैश फ्लो हासिल किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.