IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Teja Engineering ने पहले दिन दिया 90% का रिटर्न, फिर लगा अपर सर्किट

इसकी लिस्टिंग ने ग्रे मार्केट के अनुमान को भी पीछे छोड़ दिया. लिस्टिंग से पहले कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 36 रुपये था, जिससे करीब 16 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन शेयर ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90 फीसदी प्रीमियम के साथ शुरुआत की.

आईपीओ लिस्टिंग गेन Image Credit: AI/canva

Teja Engineering Industries Listing : Teja Engineering Industries के शेयरों की मंगलवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई. कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर अपने इश्यू प्राइस 220 रुपये के मुकाबले 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 418 रुपये पर लिस्ट हुए. इसकी लिस्टिंग के बाद निवेशकों के एक लॉट पर करीब 1,18,800 रुपये का मुनाफा हुआ है. मजे की बात ये है कि यह लिस्टिंग के कुछ ही देर बाद अपर सर्किट पर पहुंच गया.

अनुमान से ज्यादा भाव पर लिस्टिंग

इसकी लिस्टिंग ने ग्रे मार्केट के अनुमान को भी पीछे छोड़ दिया. लिस्टिंग से पहले कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 36 रुपये था, जिससे करीब 16 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन शेयर ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90 फीसदी प्रीमियम के साथ शुरुआत की.

IPO को मिला था सामान्य रिस्पॉन्स

Teja Engineering Industries का IPO पूरी तरह 16.98 लाख नए शेयरों का फ्रेश इश्यू था, जिसके जरिए कंपनी ने 37.36 करोड़ रुपये जुटाए. यह IPO 30 जून से 2 जुलाई 2026 तक खुला था और इसे कुल 1.37 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. शेयरों का अलॉटमेंट 3 जुलाई को हुआ था.

जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नए उपकरण और मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरत पूरी करने और सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए करेगी.

क्या करती है कंपनी?

साल 2023 में स्थापित Teja Engineering Industries ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विस, एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (AMC), इरेक्शन और कमीशनिंग, स्टेनलेस स्टील ट्यूबिंग इंस्टॉलेशन, ओवरहॉलिंग, डीकमीशनिंग और रिकमीशनिंग जैसी सेवाएं देती है.

कंपनी मुख्य रूप से ऑयल एंड गैस, पावर और एनर्जी सेक्टर में काम करती है और OEM, CNG कंप्रेसर कंपनियों तथा गैस वितरण और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सरकारी कंपनियों को सेवाएं उपलब्ध कराती है.

वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी की ऑपरेशनल इनकम वित्त वर्ष 2024 में 31.62 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर 55.22 करोड़ रुपये हो गई. वहीं 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी की आय 54.32 करोड़ रुपये रही. मुनाफे की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.20 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर 4.02 करोड़ रुपये हो गया. वहीं 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी 4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज कर चुकी थी.

इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट सेक्टर में बंपर निवेश! इंफ्रा बूम से इन 3 शेयरों को मिल सकता है बड़ा बूस्ट, रडार पर रखें स्टॉक्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.