ये 3 स्टॉक हैं 10 फरवरी के लिए एनालिस्ट की ‘पहली’ पसंद, एक हफ्ते में हासिल हो सकता है टारगेट, जानें SL
टेक्निकल एनालिस्ट के अनुसार LT Foods, Zydus Life और Kirloskar Oil Engines में शॉर्ट-टर्म तेजी की संभावना है. तीनों स्टॉक्स ने मजबूत सपोर्ट से उछाल और ब्रेकआउट के संकेत दिए हैं. मौजूदा स्तर से एक हफ्ते में टारगेट हासिल हो सकता है. ट्रेडर्स को उचित स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करने और रिस्क मैनेजमेंट पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने शेयर बाजार में शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग के लिए 10 फरवरी के सत्र में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर नजर रखने की सलाह दी है. हितेश टेलर के मुताबिक, LT Foods, Zydus Life और Kirloskar Oil Engines ऐसे स्टॉक्स हैं, जिनमें मौजूदा स्तर से 8-10 फीसदी तेजी की संभावना दिख रही है. टेक्निकल चार्ट्स पर मजबूत सपोर्ट, ब्रेकआउट और पॉजिटिव मोमेंटम के संकेत मिलने के चलते इन शेयरों में एक हफ्ते के भीतर टारगेट हासिल हो सकता है.
टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस
हितेश टेलर के इन शेयरों की खरीदारी का प्राइस, टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी सुझाये हैं.
| स्टॉक | CMP (₹) | टारगेट (₹) | स्टॉप लॉस (₹) | संभावित बढ़त |
|---|---|---|---|---|
| LT Foods | 422.55 | 465 | 400 | ~10.05% |
| Zydus Life | 923.45 | 1000 | 880 | ~8.29% |
| Kirloskar Oil Engines | 1218.50 | 1330 | 1165 | ~9.15% |
LT Foods
टेलर के अनुसार, LT Foods इस समय करीब ₹422.55 पर ट्रेड कर रहा है और लंबे समय तक साइडवेज रेंज में कंसोलिडेशन के बाद इसमें मजबूती के संकेत दिखे हैं. शेयर ने रेंज के निचले स्तर के पास मजबूत सपोर्ट लिया और वहां से अच्छी रिकवरी दिखाई, जो नई खरीदारी का संकेत है. यह अब 20, 50 और 200-डे EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो शॉर्ट से मीडियम टर्म में पॉजिटिव ट्रेंड दर्शाता है. हाल ही में शेयर ने फॉलिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है और गैप-अप मूव के बाद ब्रेकआउट जोन के ऊपर बना हुआ है, जो तेजी जारी रहने का संकेत है। नीचे की ओर ₹410 के पास मजबूत सपोर्ट है, जबकि RSI 66.20 पर है और ओवरसोल्ड जोन से उछला है जो बेहतर मोमेंटम दिखाता है.
Zydus Life
एनालिस्ट ने कहा कि Zydus Life इस समय करीब ₹923.45 पर ट्रेड कर रहा है और वीकली चार्ट पर लंबी अवधि के अपट्रेंड को बनाए रखते हुए मजबूती के संकेत दे रहा है. हाल ही में इसने रेंज के निचले हिस्से से मजबूत सपोर्ट लिया और अपसाइड ब्रेकआउट दिया. साथ ही कंसोलिडेशन जोन के ऊपर टिककर बंद हुआ जो तेजी के फिर शुरू होने का संकेत है. नीचे की ओर ₹900 के पास सपोर्ट है, जो पिछले ब्रेकआउट जोन के साथ मेल खाता है. इसका RSI 59.51 पर है और ओवरसोल्ड से उछला है, जो ऊपर की ओर मूव का संकेत देता है.
Kirloskar Oil Engines
Kirloskar Oil Engines इस समय करीब ₹1,218.50 पर ट्रेड कर रहा है और हायर हाई–हायर लो स्ट्रक्चर बनाते हुए मजबूत अपट्रेंड दिखा रहा है. टेलर के अनुसार, शेयर ने हाल ही में 100-डे EMA के पास सपोर्ट लिया और वहां से अच्छी रिकवरी दिखाई. इसके बाद इसने पिछले स्विंग लो और 20-डे EMA के पास फिर सपोर्ट लेकर ऊपर की ओर बढ़त दिखाई जो मजबूत खरीदारी और स्वस्थ प्राइस एक्शन का संकेत है. नीचे की ओर ₹1,150 के पास मजबूत सपोर्ट है, जो 50-डे EMA के साथ मेल खाता है। शेयर 50, 100 और 200-डे EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो पॉजिटिव ट्रेंड को दर्शाता है। RSI 57.45 पर है और ओवरसोल्ड से उछला है, जो बेहतर मोमेंटम का संकेत है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




