ROCE 80% तक, P/E इंडस्ट्री से कम… वैल्यू निवेशक के रडार पर आए ये 4 शेयर, छिपा है बड़ा मौका?
किसी कंपनी की मजबूती को समझने के लिए निवेशक कई वित्तीय पैमानों का इस्तेमाल करते हैं. इनमें P/E Ratio और ROCE सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं. P/E Ratio यह बताता है कि किसी शेयर की कीमत उसकी कमाई के मुकाबले कितनी है, जबकि ROCE यह दिखाता है कि कंपनी अपने निवेश किए गए पूंजी का कितना बेहतर उपयोग कर रही है.
Fundamentally Strong Stocks: भारत के शेयर बाजार में अक्सर निवेशक ऐसे स्टॉक्स की तलाश करते हैं जो मजबूत कारोबार के साथ उचित वैल्यूएशन पर मिल रहे हों. किसी कंपनी की मजबूती को समझने के लिए निवेशक कई वित्तीय पैमानों का इस्तेमाल करते हैं. इनमें P/E Ratio और ROCE सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं. P/E Ratio यह बताता है कि किसी शेयर की कीमत उसकी कमाई के मुकाबले कितनी है, जबकि ROCE यह दिखाता है कि कंपनी अपने निवेश किए गए पूंजी का कितना बेहतर उपयोग कर रही है.
आमतौर पर कम P/E और ऊंचा ROCE वाली कंपनियों को मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में गिना जाता है. ऐसी कंपनियां न सिर्फ अच्छा मुनाफा कमाती हैं, बल्कि पूंजी का भी बेहतर इस्तेमाल करती हैं. फिलहाल भारतीय बाजार में कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिनका P/E अपने सेक्टर के मुकाबले कम है और ROCE 50 प्रतिशत से ज्यादा है. आइए जानते हैं ऐसे चार शेयरों के बारे में जो निवेशकों की नजर में बने हुए हैं.
GE Power India
- GE Power India बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन से जुड़े उपकरणों का निर्माण करती है.
- कंपनी थर्मल और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स के लिए बॉयलर, टर्बाइन और अन्य सिस्टम उपलब्ध कराती है.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 9,532 करोड़ रुपये है. शेयर का P/E Ratio 16.7 है, जबकि उद्योग का औसत P/E 36.4 है.
- वहीं कंपनी का ROCE 80 प्रतिशत है, जो बताता है कि कंपनी अपनी पूंजी का काफी प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर रही है.
Britannia Industries
- Britannia Industries देश की प्रमुख FMCG कंपनियों में से एक है.
- Good Day और Marie Gold जैसे ब्रांड इसकी पहचान हैं.
- कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये है.
- इसका P/E Ratio 49.4 है, जबकि उद्योग का औसत P/E 55 है.
- ROCE 56 प्रतिशत है, जो दिखाता है कि कंपनी लगातार मजबूत रिटर्न पैदा कर रही है.
Shilchar Technologies
- Shilchar Technologies ट्रांसफॉर्मर और बिजली वितरण से जुड़े उपकरण बनाती है.
- बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और बिजली नेटवर्क के आधुनिकीकरण से कंपनी को फायदा मिल रहा है.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,588 करोड़ रुपये है.
- इसका P/E Ratio 29 है, जो उद्योग के औसत 29.2 के लगभग बराबर है.
- वहीं ROCE 50.7 प्रतिशत है, जो मजबूत पूंजी दक्षता को दर्शाता है.
Hindustan Zinc
- Hindustan Zinc दुनिया की सबसे बड़ी जिंक उत्पादक कंपनियों में से एक है.
- कंपनी जिंक के अलावा लेड और सिल्वर का भी उत्पादन करती है.
- इसका मार्केट कैप करीब 2.67 लाख करोड़ रुपये है.
- कंपनी का P/E Ratio 19.4 है, जबकि उद्योग का औसत P/E 57.9 है.
- साथ ही ROCE 69.3 प्रतिशत है, जो बेहद मजबूत माना जाता है.
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
इन चारों कंपनियों की खास बात यह है कि ये अपने-अपने सेक्टर में मजबूत स्थिति रखती हैं. साथ ही इनका ROCE 50 प्रतिशत से ज्यादा है, जो बेहतर पूंजी प्रबंधन का संकेत देता है. हालांकि केवल P/E और ROCE के आधार पर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए. निवेशकों को कंपनी की कमाई, कर्ज, भविष्य की संभावनाएं और उद्योग की स्थिति का भी विश्लेषण करना चाहिए. फिर भी कम वैल्यूएशन और मजबूत रिटर्न देने वाली ये कंपनियां निवेशकों की वॉचलिस्ट में जगह बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें: 64% सस्ता मिल रहा मुकुल अग्रवाल का यह स्टॉक, 1 महीने में 74% उछला शेयर, अब 3 हिस्सों में बंटेगी कंपनी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मई में विदेशी निवेशकों ने निकाले ₹32963 करोड़; कमजोर रुपये ने बढ़ाई की चिंता; जानें कीमत
₹1 के इस शेयर ने मचाया गदर, 5 साल में ₹1 लाख बने 4.21 करोड़, 258% CAGR से बढ़ा मुनाफा, कर्ज भी जीरो
1.54 लाख करोड़ रुपये स्वाहा! बाजार गिरते ही दिग्गज कंपनियों की वैल्यू घटी, RIL के डूबे ₹46,078 करोड़
