इस स्टॉक ने दिया 10100 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न, एक लाख का निवेश बना 1 करोड़
Transformers & Rectifiers Share Return: जून की तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा. बेहतर मुनाफा और ऑपरेशनल कैपिसिटी के दम पर शेयर शेयर 4.8 फीसदी चढ़कर 535.75 के हाई लेवल पर पहुंच गया. ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड के शेयर ने एक लाख रुपये के निवेश को एक करोड़ में बदला है.
Transformers & Rectifiers Share Return: मल्टीबैगर स्टॉक ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार 1 अगस्त को इंट्राडे ट्रेड में लगभग 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. जून की तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा. बेहतर मुनाफा और ऑपरेशनल कैपिसिटी के दम पर शेयर शेयर 4.8 फीसदी चढ़कर 535.75 के हाई लेवल पर पहुंच गया. ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड के शेयर ने एक लाख रुपये के निवेश को एक करोड़ में बदला है. पिछले पांच साल में इस स्टॉक की कीमत में बंपर तेजी आई है.
कंपनी का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल तीन गुना से अधिक बढ़कर पहली तिमाही में 67 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 20 करोड़ रुपये था. EBITDA बढ़कर 88.3 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में दर्ज 42.3 करोड़ रुपये से दोगुना से भी अधिक है.
इस तिमाही में रेवेन्यू में 64.4 फीसदी की मज़बूत वृद्धि देखी गई, जो पिछले साल के 322 करोड़ रुपये से बढ़कर 529.3 करोड़ रुपये हो गई, जो मज़बूत ऑर्डर एग्जीक्यूशन और डिमांड में तेजी का संकेत है.
शेयर ने दिया है बंपर रिटर्न
ब्रॉडर मार्केट में अस्थिरता के बावजूद, इस शेयर ने निवेशकों को लगातार मुनाफा दिया है. हालांकि यह जनवरी 2025 में हिट किए अपने 52-वीक के हाई लेवल 650.23 रुपये से 17 फीसदी से अधिक नीचे है, फिर भी पिछले एक साल में इसमें 37 फीसदी की वृद्धि हुई है. इस शेयर का 52 वीक का लो लेवल 299 रुपये है.

एक लाख निवेश बना एक करोड़
हालांकि, इस साल अब तक के आंकड़ों में यह शेयर 11.4 फीसदी नीचे है. लेकिन लंबी अवधि में इसकी कहानी शानदार रही है. पिछले पांच वर्षों में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स ने 10,100 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. इसका मतलब है कि पांच साल पहले किया गया 1 लाख रुपये का निवेश अब 1 करोड़ रुपये से अधिक हो गया होता.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹2130 तक जा सकता है NH शेयर का भाव, GOKEX और Supriya Lifescience का ये है टारगेट
MCX vs NSE vs BSE: Q2 नतीजों के बाद किस एक्सचेंज शेयर में करें निवेश, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Nykaa के मुनाफे में 206% का धमाका! तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ₹101 करोड़ पहुंचा
