18 जून को इन तीन शेयरों में लगाएं दांव, हफ्ते भर में होगी तगड़ी कमाई; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने Union Bank of India, Nestle India और GRSE पर Buy कॉल दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, इन तीनों शेयरों में मजबूत टेक्नीकल संकेत दिखाई दे रहे हैं और आने वाले समय में 8 फीसदी से 9 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है.
Buy Call Stocks: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक ऐसे स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं, जिनमें मजबूत टेक्नीकल संकेतों के आधार पर बेहतर रिटर्न की संभावना हो. Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट Aakash Shah ने तीन शेयरों, Union Bank of India, Nestle India और Garden Reach Shipbuilders & Engineers पर Buy कॉल दिया है, जो हफ्ते भर में बेहतर मुनाफा दे सकते हैं. उनका मानना है कि इन शेयरों में मौजूदा स्तरों से आगे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं इन तीनों शेयरों के लिए क्या हैं टारगेट प्राइस, स्टॉप लॉस और टेक्नीकल संकेत.
Union Bank of India
Aakash Shah के अनुसार, Union Bank of India का शेयर लंबे समय तक कंसोलिडेशन फेज में रहने के बाद अब फ्रेश ब्रेकआउट के संकेत दे रहा है. फिलहाल यह शेयर करीब 173.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. टेक्नीकल रूप से देखें तो शेयर 50-डे, 100-डे और 200-डे EMA के ऊपर बना हुआ है. वहीं, 20-डे EMA भी ऊपर की ओर बढ़ना शुरू हो गया है, जो तेजी के संकेत देता है.
शेयर में लगातार हायर लो बनने का पैटर्न दिखाई दे रहा है, जो निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी का संकेत है. इसके अलावा, RSI भी न्यूट्रल जोन से ऊपर निकल चुका है, जिससे तेजी की संभावना और मजबूत होती है. ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर में करीब 9.39 फीसदी की तेजी आने की उम्मीद है.
- Buy लेवल: ₹173.80
- टारगेट प्राइस: ₹190
- स्टॉप लॉस: ₹166
Nestle India
Nestle India का शेयर हालिया करेक्शन के बाद धीरे-धीरे रिकवरी करता दिखाई दे रहा है. शेयर वर्तमान में करीब 1,407 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. टेक्नीकल चार्ट पर यह शेयर 50-डे, 100-डे और 200-डे EMA के ऊपर बना हुआ है. वहीं, 20-डे EMA भी फ्लैट होने के बाद ऊपर की ओर मुड़ता दिखाई दे रहा है.
विश्लेषकों के अनुसार, यह संकेत देता है कि करेक्शन फेज लगभग समाप्ति की ओर है और खरीदार दोबारा सक्रिय हो रहे हैं. 1,400 रुपये के ऊपर बने रहने पर शेयर में नई खरीदारी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर में करीब 8.49 फीसदी की तेजी आने की उम्मीद है.
- Buy लेवल: ₹1,407
- टारगेट प्राइस: ₹1,525
- स्टॉप लॉस: ₹1,345
Garden Reach Shipbuilders & Engineers
Garden Reach Shipbuilders & Engineers का शेयर मजबूत बुलिश ट्रेंड में बना हुआ है. हाल ही में शेयर ने कंसोलिडेशन रेंज से ब्रेकआउट दिया है, जिसके बाद इसमें नई तेजी देखने को मिली है. फिलहाल शेयर करीब 2,818 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. टेक्नीकल रूप से यह सभी प्रमुख मूविंग एवरेजेज के ऊपर बना हुआ है और 20-डे EMA तत्काल सपोर्ट का काम कर रहा है.
शेयर लगातार हायर हाईज और हायर लो बना रहा है, जो किसी भी मजबूत अपट्रेंड की पहचान मानी जाती है. मोमेंटम इंडिकेटर्स भी तेजी का समर्थन कर रहे हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर में करीब 8.69 फीसदी की तेजी आने की उम्मीद है.
- Buy लेवल: ₹2,818
- टारगेट प्राइस: ₹3,060
- स्टॉप लॉस: ₹2,640
यह भी पढ़ें: 16 से ₹33 लाख करोड़ का होगा टेक्सटाइल मार्केट? 2031 तक दोगुना होगा बाजार; इन 3 शेयरों पर रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
16 से ₹33 लाख करोड़ का होगा टेक्सटाइल मार्केट? 2031 तक दोगुना होगा बाजार; इन 3 शेयरों पर रखें नजर
11.40 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट! पावर सेक्टर की इस कंपनी के हाथ लगा बड़ा ऑर्डर; निवेशक रखें नजर
₹30 से कम के इस शेयर ने किया कमाल! एक दिन में Mukul Agrawal ने कमाए 7.2 करोड़ रुपये; रखें नजर
