₹30 से कम के इस शेयर ने किया कमाल! एक दिन में Mukul Agrawal ने कमाए 7.2 करोड़ रुपये; रखें नजर
Hindustan Construction Company (HCC) के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है, जिससे दिग्गज निवेशक Mukul Agrawal की होल्डिंग वैल्यू एक दिन में करीब 7.2 करोड़ रुपये बढ़ गई. कंपनी में FIIs ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत है.
Mukul Agrawal Holding: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindustan Construction Company (HCC) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. बुधवार के कारोबार में कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसके चलते दिग्गज निवेशक Mukul Mahavir Agrawal की होल्डिंग वैल्यू में एक ही दिन में करीब 7.2 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया. बाजार में आई इस तेजी के बीच HCC का मार्केट कैप बढ़कर करीब 6,674 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
Mukul Agrawal ने बढ़ाई हिस्सेदारी
शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, दिग्गज निवेशक Mukul Mahavir Agrawal ने Q4 FY26 के दौरान HCC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. दिसंबर 2025 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 1.68 प्रतिशत थी, जो मार्च 2026 तिमाही में बढ़कर 1.91 प्रतिशत हो गई. DSIJ की रिपोर्ट के मुताबिक, Mukul Agrawal के पास कंपनी के करीब 5 करोड़ शेयर हैं. बुधवार को शेयर में तेजी आने के बाद उनकी होल्डिंग वैल्यू में लगभग 7.2 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
FIIs का भी बढ़ा भरोसा
केवल Mukul Agrawal ही नहीं, बल्कि FIIs ने भी HCC में अपना निवेश बढ़ाया है. Q3 FY26 में FIIs की हिस्सेदारी 10.41 प्रतिशत थी, जो Q4 FY26 में बढ़कर 10.92 प्रतिशत हो गई. पब्लिक शेयरहोल्डिंग भी 68.01 प्रतिशत से बढ़कर 68.24 प्रतिशत हो गई है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी में संस्थागत और रिटेल दोनों तरह के निवेशकों की रुचि बनी हुई है.
शेयर ने दिए शानदार रिटर्न
बुधवार को कंपनी का शेयर 5.37 फीसदी बढ़कर 26.86 रुपये पर पहुंच गया. HCC के शेयरों ने हाल के महीनों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक महीने में शेयर 27.51 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं, पिछले छह महीनों में इसमें लगभग 50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.
देश के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भूमिका
Hindustan Construction Company भारत की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी ने देशभर में कई बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को पूरा किया है. सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर लगातार बढ़ते खर्च और नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा के बीच HCC को भविष्य में भी बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: 5% तक डिविडेंड यील्ड, मजबूत बिजनेस और सस्ती वैल्यूएशन; क्या आपने देखे ये 4 शेयर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook June 18: बेस बनाने की कोशिश कर निफ्टी, किस लेवल पर नजर आ रहा इमीडिएट सपोर्ट जोन?
1 साल में 279% रिटर्न, बिक्री हुई 3 गुना; इस लॉजिस्टिक्स शेयर पर विजय केडिया ने लगाया दांव
5% तक डिविडेंड यील्ड, मजबूत बिजनेस और सस्ती वैल्यूएशन; क्या आपने देखे ये 4 शेयर?
