अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की पहली बड़ी बैठक खत्म, 60 दिन में समझौते का रोडमैप तैयार करने पर बनी सहमति

अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों ने स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में हाई लेवल का पहला दौर पूरा किया. इस बैठक में कतर और पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई. बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी गई है. बैठक का माहौल सकारात्मक बताया गया और दोनों पक्षों ने आगे भी बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई. सबसे बड़ी बात यह रही कि दोनों देशों ने अगले 60 दिनों के भीतर एक अंतिम समझौते की दिशा में काम करने का रोडमैप तैयार करने पर सहमति बनाई है.

USA Iran ceasefire Image Credit: Canva/ Money9

US-Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव को कम करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में हाई लेवल का पहला दौर पूरा किया. इस बैठक में कतर और पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई. बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी गई है.

बैठक का माहौल सकारात्मक बताया गया और दोनों पक्षों ने आगे भी बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई. सबसे बड़ी बात यह रही कि दोनों देशों ने अगले 60 दिनों के भीतर एक अंतिम समझौते की दिशा में काम करने का रोडमैप तैयार करने पर सहमति बनाई है. इससे उम्मीद बढ़ी है कि आने वाले समय में क्षेत्र में तनाव कम हो सकता है और कई पुराने विवादों का समाधान निकल सकता है.

60 दिन में समझौते की दिशा में काम

कतर और पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में हुई. दोनों पक्षों ने अगले 60 दिनों में अंतिम समझौते की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया है. इसके लिए जल्द ही तकनीकी स्तर की नई बैठकों का दौर शुरू होगा. इन बैठकों में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी ताकि आगे का रास्ता साफ हो सके.

हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी

बातचीत के दौरान यह भी तय हुआ कि एक हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी. यह कमेटी पूरे वार्ता प्रक्रिया की निगरानी करेगी और राजनीतिक स्तर पर दिशा तय करेगी. Chief Negotiator समय-समय पर इस कमेटी को अपनी प्रगति की जानकारी देंगे. इसके अलावा परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और विवादों के समाधान से जुड़े अलग-अलग समूह भी बनाए जाएंगे.

होर्मुज स्ट्रेट के लिए सीधी बातचीत

बैठक का एक और महत्वपूर्ण फैसला होर्मुज स्ट्रेट को लेकर रहा. यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है. दोनों पक्षों ने एक सीधा संपर्क माध्यम शुरू करने पर सहमति जताई है. इसका मकसद गलतफहमियों और किसी भी तरह की घटना से बचना है ताकि व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे.

लेबनान के लिए अलग व्यवस्था

अमेरिका, ईरान, लेबनान, कतर और पाकिस्तान ने मिलकर एक विशेष व्यवस्था बनाने पर भी सहमति जताई है. इसका मकसद लेबनान में सैन्य गतिविधियों को रोकने से जुड़े समझौते का पालन सुनिश्चित करना है. इसके तहत सभी पक्ष स्थिति पर नजर रखेंगे और किसी भी तनाव को बढ़ने से रोकने की कोशिश करेंगे.

आगे भी जारी रहेगी बातचीत

संयुक्त बयान के अनुसार तकनीकी स्तर की बातचीत पूरे सप्ताह जारी रहेगी. इन बैठकों में परमाणु कार्यक्रम, आर्थिक प्रतिबंध और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन पहले दौर में हुए समझौते और सकारात्मक संकेत भविष्य के लिए उम्मीद जगाते हैं. अगर अगले 60 दिनों में तय रोडमैप पर प्रगति होती है, तो अमेरिका और ईरान के संबंधों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर ईरान की नई शर्तें! जहाजों पर बीमा शुल्क लगाने की दी चेतावनी; तेल सप्लाई पर फिर बढ़ा खतरा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.