कमाल कर रहीं ये 5 कंपनियां! लगातार 4 तिमाहियों से बढ़ रही सेल्स, 1 साल में ही दे दिया 72% तक रिटर्न
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ कंपनियां लगातार अपनी कमाई और बिक्री बढ़ाकर निवेशकों का भरोसा जीत रही हैं. तमाम सेक्टर की कुछ कंपनियों ने लगातार चार तिमाहियों तक अपने रेवेन्यू में वृद्धि दर्ज की है. मजबूत बिजनेस और बढ़ती मांग के दम पर ये कंपनियां निवेशकों की नजर में बनी हुई हैं.
शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच अगर कोई कंपनी हर तिमाही अपनी कमाई बढ़ा रही है, तो वह निवेशकों की पहली पसंद बन जाती है. लगातार बढ़ती रेवेन्यू (sales) इस बात का सबूत है कि कंपनी के प्रोडक्ट्स की मांग मजबूत है और उसका बिजनेस सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. भारतीय बाजार में अलग-अलग सेक्टर की ऐसी 5 कंपनियां सामने आई हैं, जिन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) से लेकर वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) तक, यानी लगातार 4 तिमाहियों में अपनी सेल्स को लगातार बढ़ाया है. आइए जानते हैं इन दमदार कंपनियों के बारे में:
- Bharat Forge Ltd Share
इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारत फोर्ज ऑटोमोटिव, डिफेंस, एयरोस्पेस और रेलवे जैसे बड़े क्षेत्रों के लिए कंपोनेंट्स बनाती है. ₹97,597 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर पिछले बंद भाव से 1.06% बढ़कर ₹2041 पर बंद हुआ.
- कैसी रही रेवेन्यू ग्रोथ: कंपनी की सेल्स Q4FY25 में ₹3,853 करोड़ थी, जो लगातार बढ़ते हुए Q1FY26 में ₹3,909 करोड़, Q2FY26 में ₹4,032 करोड़, Q3FY26 में ₹4,343 करोड़ और Q4FY26 में ₹4,528 करोड़ पर पहुंच गई.

- E2E Networks Ltd Share
क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में यह कंपनी तेजी से उभर रही है. ₹8,755 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर 5% की बढ़त के साथ ₹426 पर बंद हुआ.
- कैसी रही रेवेन्यू ग्रोथ: छोटे बेस से शुरू करके इस कंपनी ने जादुई रफ्तार पकड़ी है. Q4FY25 में इसकी सेल्स ₹33.48 करोड़ थी, जो अगली तिमाहियों में क्रमशः ₹36.11 करोड़, ₹43.80 करोड़, ₹70.02 करोड़ होती हुई Q4FY26 में ₹95.64 करोड़ के शानदार आंकड़े पर पहुंच गई.

- TVS Motor Company Share
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माताओं में से एक टीवीएस मोटर जुपिटर और अपाचे जैसे ब्रांड्स के दम पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में छाई हुई है. ₹1,63,568 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर मामूली 0.43% गिरकर ₹3443 पर बंद हुआ.
- कैसी रही रेवेन्यू ग्रोथ: कंपनी की सेल्स Q4FY25 में ₹11,542 करोड़ थी. इसके बाद इसमें लगातार तेजी आई और यह Q1FY26 में ₹12,210 करोड़, Q2FY26 में ₹14,051 करोड़, Q3FY26 में ₹14,756 करोड़ और Q4FY26 में ₹15,053 करोड़ पर आ गई.

- Anant Raj Ltd Share
दिल्ली-NCR क्षेत्र में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अब यह कंपनी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में भी पैर पसार रही है. ₹18,721 करोड़ के मार्केट कैप वाले इस शेयर में पिछले कारोबारी दिन 1.62% की गिरावट देखी गई और यह ₹520 पर बंद हुआ.
- कैसी रही रेवेन्यू ग्रोथ: रियल एस्टेट की इस कंपनी का रेवेन्यू Q4FY25 के ₹541 करोड़ से बढ़कर Q1FY26 में ₹592 करोड़, Q2FY26 में ₹631 करोड़, Q3FY26 में ₹642 करोड़ और Q4FY26 में ₹647 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: TATA के होटल स्टॉक से 40% सस्ता, फिर भी 52% मार्जिन; निवेशकों की नजर में आया यह मिडकैप होटल शेयर
- Caplin Point Laboratories Share
यह फार्मा कंपनी जेनेरिक दवाओं और इंजेक्टेबल्स के निर्माण में माहिर है और लैटिन अमेरिका व अफ्रीका जैसे उभरते बाजारों में इसकी मजबूत पकड़ है. ₹19,030 करोड़ के मार्केट कैप वाले इस शेयर में 6.11% की शानदार तेजी आई और यह ₹2,504 पर बंद हुआ.
- कैसी रही रेवेन्यू ग्रोथ: इसका रेवेन्यू Q4FY25 में ₹502 करोड़ था, जो हर तिमाही कदम बढ़ाते हुए Q1FY26 में ₹510 करोड़, Q2FY26 में ₹534 करोड़, Q3FY26 में ₹543 करोड़ और Q4FY26 में ₹600 करोड़ पर पहुंच गया.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में तेजी, सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 24100 के ऊपर; IT शेयरों में शानदार खरीदारी
AI बूम में कहां लगा रहे हैं करोड़ों? मुकुल अग्रवाल, विजय केडिया और कचोलिया की पसंद बने ये अनजान शेयर
अंडरवैल्यूड है IDBI Bank का शेयर? वैल्यूएशन दे रहा खास संकेत, PE और PB से समझिए पूरा गणित
