Vedanta Demerger बिग ब्रेकिंग: लिस्टिंग से पहले पावर बिजनेस का आया नया नाम, कंपनी ने दी बड़ी जानकारी
Vedanta Ltd ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के तहत रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) ने उसकी पावर सब्सिडियरी Talwandi Sabo Power Limited का नाम बदलकर Vedanta Power Limited करने की मंजूरी दे दी है.

Vedanta Group के डिमर्जर को लेकर निवेशकों की नजरें लगातार बनी हुई हैं. जून 2026 में Vedanta के अलग-अलग कारोबारों की लिस्टिंग बाजार की सबसे चर्चित कॉर्पोरेट घटनाओं में शामिल है. इसी बीच कंपनी ने अपने पावर बिजनेस से जुड़ा एक अहम अपडेट साझा किया है. बुधवार को कारोबार के दौरान Vedanta का शेयर करीब 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 328.2 रुपये पर कारोबार करता नजर आया.
Talwandi Sabo Power का नाम बदलकर हुआ Vedanta Power
Vedanta Ltd ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के तहत रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) ने उसकी पावर सब्सिडियरी Talwandi Sabo Power Limited का नाम बदलकर Vedanta Power Limited करने की मंजूरी दे दी है. यह बदलाव 3 जून 2026 से प्रभावी हो गया है. अब कंपनी आधिकारिक तौर पर Vedanta Power Limited के नाम से कारोबार करेगी.
Vedanta Demerger: क्या है पूरी योजना?
Vedanta का डिमर्जर प्लान लंबे समय से चर्चा में है. कंपनी अपने विभिन्न कारोबारों को अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांट रही है ताकि हर बिजनेस अपने क्षेत्र पर पूरी तरह फोकस कर सके और निवेशकों को भी अलग-अलग कारोबारों में सीधे निवेश का अवसर मिल सके. 30 अप्रैल 2026 से Vedanta का शेयर एक्स-डिमर्जर के आधार पर कारोबार कर रहा है. इसके लिए स्टॉक एक्सचेंजों ने एक विशेष ट्रेडिंग सत्र भी आयोजित किया था, जिसमें डिमर्जर के बाद बचने वाली लिस्टेड यूनिट का मूल्य तय किया गया था.
शेयरधारकों को मिलेगा 1:1 अनुपात में हिस्सा
कंपनी की Composite Scheme of Arrangement के तहत Vedanta के मौजूदा शेयरधारकों को चार नई कंपनियों के शेयर 1:1 अनुपात में आवंटित किए जाएंगे. यानी Vedanta के प्रत्येक शेयर के बदले निवेशकों को चार अलग-अलग डिमर्ज हुई कंपनियों में एक-एक शेयर मिलेगा.
डिमर्जर के बाद बनेंगी 5 अलग-अलग कंपनियां
- Vedanta (Residual Entity)
- Vedanta Aluminium
- Vedanta Oil & Gas
- Vedanta Power
- Vedanta Iron & Steel
क्रेडिट रेटिंग में भी मिला बड़ा अपग्रेड
डिमर्जर प्रक्रिया के बीच Vedanta Group को हाल ही में एक और बड़ी सफलता मिली है. 29 मई 2026 को कंपनी ने बताया कि रेटिंग एजेंसी ICRA ने उसके प्रमुख समूह संस्थानों की लंबी अवधि की क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर AA+ कर दी है. यह पिछले एक दशक में समूह की सबसे ऊंची घरेलू क्रेडिट रेटिंग मानी जा रही है. AA+ रेटिंग का मतलब है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है और समय पर अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की क्षमता काफी बेहतर मानी जाती है. इस श्रेणी की कंपनियों में क्रेडिट जोखिम बहुत कम माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: 4 जून को IndiGo, NBCC समेत इन शेयरों पर रहेगी खास नजर, दिख सकती है तेज हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.