इस ट्रांसफार्मर स्टॉक पर बड़ा अपडेट, मिले करोड़ों के ऑर्डर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें शेयर

कंपनी के हालिया शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने Marsons में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. Q3 FY26 में FII की हिस्सेदारी 0.04 फीसदी थी, जो Q4 FY26 में बढ़कर 0.12 फीसदी हो गई. हालांकि हिस्सेदारी अभी भी सीमित है, लेकिन विदेशी निवेशकों की बढ़ती रुचि को पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.

ट्रांसफॉर्मर स्टॉक Image Credit: money9live.com

बुधवार को कमजोर बाजार के बीच ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी Marsons Ltd निवेशकों के रडार पर रही. हालांकि शेयर में दबाव देखने को मिला और यह करीब 7 फीसदी गिरकर 131.35 रुपये पर कारोबार करता नजर आया, लेकिन कंपनी को मिला नया ऑर्डर चर्चा का विषय बना रहा. साथ ही, हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.

Assam Electricity Grid Corporation से मिला 31.27 करोड़ रुपये का ऑर्डर

Marsons Ltd ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे Assam Electricity Grid Corporation Limited (AEGCL) से 31.27 करोड़ रुपये (GST सहित) का Letter of Intent (LoI) प्राप्त हुआ है. यह ऑर्डर 132/33 kV, 50 MVA पावर ट्रांसफॉर्मर्स की सप्लाई और उनसे जुड़ी सेवाओं के लिए मिला है. यह काम असम के Durlavcherra, Karimganj और Srikona सबस्टेशनों में AEGCL के Package-T-3 प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा. कंपनी के लिए यह ऑर्डर पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगा.

12 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

कंपनी के अनुसार इस प्रोजेक्ट को ऑर्डर मिलने की तारीख से 12 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है. काम के दायरे में हाई-कैपेसिटी पावर ट्रांसफॉर्मर्स की सप्लाई के साथ-साथ संबंधित तकनीकी सेवाएं भी शामिल हैं. यह प्रोजेक्ट असम में बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

कंपनी ने दिया स्पष्टीकरण

Marsons ने अपने नियामकीय खुलासे में स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली संस्था में कंपनी, उसके प्रमोटर्स, प्रमोटर समूह या किसी ग्रुप कंपनी की कोई हिस्सेदारी या हित नहीं है. कंपनी ने यह भी कहा कि यह सौदा संबंधित पक्ष (Related Party Transaction) की श्रेणी में नहीं आता है. यह जानकारी SEBI के लिस्टिंग नियमों के तहत साझा की गई है.

पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ रही मौजूदगी

नया ऑर्डर मिलने के साथ Marsons की घरेलू पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में पकड़ और मजबूत हुई है. कंपनी लंबे समय से ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स के लिए पावर ट्रांसफॉर्मर्स की सप्लाई करती आ रही है. देशभर में बिजली नेटवर्क के विस्तार, ग्रिड आधुनिकीकरण और नई क्षमता जोड़ने की योजनाओं से इस सेक्टर की कंपनियों को लगातार अवसर मिल रहे हैं, जिसका फायदा Marsons को भी मिल सकता है.

FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी

कंपनी के हालिया शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने Marsons में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. Q3 FY26 में FII की हिस्सेदारी 0.04 फीसदी थी, जो Q4 FY26 में बढ़कर 0.12 फीसदी हो गई. हालांकि हिस्सेदारी अभी भी सीमित है, लेकिन विदेशी निवेशकों की बढ़ती रुचि को पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.

कंपनी क्या करती है?

Marsons Ltd पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स के निर्माण और सप्लाई के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी के उत्पाद ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी बिजली वितरण कंपनियों, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और औद्योगिक ग्राहकों को सेवाएं देती है तथा घरेलू पावर इक्विपमेंट बाजार में अपनी पहचान बना चुकी है.

इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: 4 जून को IndiGo, NBCC समेत इन शेयरों पर रहेगी खास नजर, दिख सकती है तेज हलचल!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.