विजय केडिया ने खरीदे इस स्मॉलकैप के 4.5 लाख शेयर, स्टॉक में आया जोरदार उछाल; कर्ज मुक्त है कंपनी

दिग्गज निवेशक विजय केडिया की कंपनी Kedia Securities ने Quick Heal Technologies के 4.5 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं. इस खबर के बाद शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब 20 फीसदी उछल गया. भारी खरीदारी के चलते ट्रेडिंग वॉल्यूम भी 18 गुना तक बढ गया. Quick Heal साइबर सिक्योरिटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी है और हाल ही में उसने AntiFraud AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.

विजय केडिया ने Quick Heal Technologies के 4.5 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं. Image Credit: canva/AI image

Vijay Kedia Stocks: शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद शुक्रवार को एक स्मॉलकैप शेयर ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दिग्गज निवेशक विजय केडिया की कंपनी Kedia Securities Private Limited ने Quick Heal Technologies के 4.5 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. शुक्रवार के कारोबारी सत्र में शेयर करीब 20 फीसदी उछल गया. भारी खरीदारी के चलते ट्रेडिंग वॉल्यूम भी सामान्य से कई गुना ज्यादा रहा. ऐसे में अब यह शेयर सोमवार के कारोबार में भी फोकस में रह सकता है.

विजय केडिया की खरीदारी से शेयर में तेजी

Quick Heal Technologies के शेयर में शुक्रवार को 19.58 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. शेयर में यह तेजी विजय केडिया की खरीदारी के बाद देखने को मिली. Kedia Securities Private Limited ने बल्क डील के जरिए कंपनी के 4,50,249 शेयर खरीदे. यह खरीदारी औसतन 209.13 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई. इस खबर के बाद निवेशकों की दिलचस्पी शेयर में तेजी से बढी.

ट्रेडिंग वॉल्यूम में आया जबरदस्त उछाल

शुक्रवार को Quick Heal Technologies के शेयर में 90 लाख से ज्यादा शेयरों की ट्रेडिंग हुई. यह कंपनी के 30 दिन के औसत वॉल्यूम से करीब 18 गुना ज्यादा है. भारी वॉल्यूम को बाजार में मजबूत खरीदारी का संकेत माना जाता है. जानकारों का मानना है कि दिग्गज निवेशकों की एंट्री से स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का माहौल बन सकता है.

कंपनी का फोकस

Quick Heal Technologies देश की प्रमुख साइबर सिक्योरिटी कंपनियों में शामिल है. कंपनी ग्राहकों, छोटे कारोबार, सरकारी संस्थानों और कॉर्पोरेट ग्राहकों को डिजिटल सुरक्षा सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. हाल ही में कंपनी ने AntiFraud AI नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला फ्रॉड प्रिवेंशन सॉल्यूशन है, जो रियल टाइम में वित्तीय धोखाधड़ी को पहचानने में मदद करता है.

जीरो डेट कंपनी होने का फायदा

Quick Heal Technologies की एक बड़ी खासियत यह भी है कि कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है. मार्च 2025 तक कंपनी की बैलेंस शीट पर कोई उधारी नहीं थी. इसके अलावा विदेशी निवेशकों ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढाई है. मार्च 2026 तक FIIs की हिस्सेदारी बढकर 0.73 फीसदी हो गई, जो पिछले तिमाही में 0.45 फीसदी थी. इससे कंपनी को लेकर निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें- 33% टूटने के बाद भी सस्ता नहीं हुआ Page Industries का शेयर, आखिर क्यों बनी हुई है महंगी वैल्यूएशन की चिंता

शेयर के प्रदर्शन पर निवेशकों की नजर

Quick Heal Technologies का शेयर पिछले एक महीने में करीब 35 फीसदी चढ़ चुका है. हालांकि साल 2026 में अब तक शेयर करीब 19 फीसदी कमजोर बना हुआ है. बाजार जानकारों का मानना है कि साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में बढ़ती मांग और दिग्गज निवेशकों की दिलचस्पी के कारण आने वाले समय में यह शेयर निवेशकों की नजर में बना रह सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.