52-वीक हाई से 65% तक टूटे विजय केडिया के ये 10 स्टॉक, पोर्टफोलियो में 19 फीसदी की गिरावट, जानें कहां निवेश करते हैं दिग्गज
दिग्गज निवेशक विजय केडिया का पोर्टफोलियो रिटेल निवेशकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है. दिसंबर 2025 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक FY26 में उनके निवेश का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. जहां कई शेयरों में तेज गिरावट दिखी, वहीं कुछ कंपनियों ने सीमित रिटर्न देकर पोर्टफोलियो को संतुलन प्रदान किया.
Vijay Kedia Portfolio: अनुभवी निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखना रिटेल निवेशकों के लिए हमेशा दिलचस्प रहता है. इसी कड़ी में Money9live ने दिग्गज निवेशक Vijay Kedia पोर्टफोलियो का अध्ययन है. दिसंबर 2025 तिमाही के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विजय केडिया की करीब 17 कंपनियों में हिस्सेदारी है, जिनका कुल मार्केट कैप 6 फरवरी 2026 तक लगभग 1,118 करोड़ रुपये रहा. यह मार्च 2025 में दर्ज 1,378 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 19 फीसदी की गिरावट दिखाता है. FY26 में केडिया के पोर्टफोलियो का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. जहां 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, वहीं बाकी शेयरों ने रिटर्न दिए.
Affordable Robotic & Automation
इस कंपनी के शेयर 190 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. इसका 52-वीक हाई 549 रुपये था, जिसके बाद शेयरों में भारी बिकवाली आई और कीमत गिरकर 190 रुपये के स्तर पर आ गया. यानी 52-वीक हाई के उच्च स्तर से इसमें लगभग 65 फीसदी तक टूटा है. विजय केडिया की इसमें 7.39 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है.
Global Vectra Helicorp
शुक्रवार को बाजार बंद होने तक यह 183 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था. यह अपने 52 वीक हाई से 41 फीसदी से अधिक टूटा है. केडिया की इसमें 4.86 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसका मूल्य लगभग 13 करोड़ रुपये है.
Patel Engineering
दिसंबर तिमाही में नया जोड़ा गया यह शेयर अपने 52-वीक हाई से 62 फीसदी टूट चुका है. शुक्रवार का बंद भाव 28.70 रुपये रहा. विजय केडिया की इसमें 1.01 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत करीब 29 करोड़ रुपये है.
Om Infra
Om Infra के शेयर के भाव 89.24 रुपये है. यह अपने 52 वीक हाई 149.25 रुपसे से 14 फीसदी टूट चुका है. इसमें केडिया की 2.49 फीसदी हिस्सेदारी की वैल्यू लगभग 21 करोड़ रुपये है.
Innovators Facade Systems
इसके शेयर का पिछला बाजार बंद भाव 169.50 रुपये है, जो अपने 52-वीक हाई से 16 फीसदी टूटा है. विजय केडिया की इसमें 10.66 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत करीब 34 करोड़ रुपये है.
Siyaram Silk Mills
यह शेयर 562 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यह अपने 52 वीक हाई 849.65 रुपये से लगभग 33 फीसदी टूट चुका है. इसमें केडिया की 1 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसका मूल्य लगभग 26 करोड़ रुपये है.
Sudarshan Chemical Industries
इस कंपनी के शेयर का पिछला बाजार बंद भाव 914 रुपये के करीब है. यह अपने 52-वीक हाई से 43 फीसदी टूट चुका है. केडिया की इसमें 1.27 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत करीब 91 करोड़ रुपये है.
Yatharth Hospital & Trauma Care Services
इस कंपनी के शेयर का पिछला बाजार बंद भाव 642.70 रुपये है. इसका 52-वीक हाई 843 रुपये है. यानी शेयर अपने 52 वीक हाई से लगभग 24 फीसदी टूट चुका है. विजय केडिया की इसमें 1 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 62 करोड़ रुपये है.
Advait Energy Transitions
दिसंबर तिमाही में जोड़ा गया यह शेयर 1,650.70 रुपसे है. यह अपने 52-वीक हाई से लगभग 32 फीसदी टूट चुका है. केडिया की इसमें 1.14 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत लगभग 21 करोड़ रुपये है.
Neuland Laboratories
शुक्रवार को इसका बाजार बंद भाव 13,036 रुपये और 52-वीक हाई 19748 रुपये है. यानी शेयर अपने 52 वीक हाई से लगभग 34 फीसदी टूट चुका है. विजय केडिया की इसमें 1.01 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी बाजार कीमत करीब 169 करोड़ रुपये है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




