पावर सेक्टर के शेयरों में बूम! अब विजय केडिया की इस रिन्यूएबल स्टॉक में एंट्री, जानें क्यों हैं बुलिश?

मंगलवार को यह शेयर करीब 9.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 97.09 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 21.94 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि तीन महीने में 28.36 प्रतिशत की तेजी आई है. हालांकि, एक साल में यह करीब 30.59 प्रतिशत गिरा भी है.

विजय केडिया के इस स्टॉक में रैली. Image Credit: Canva

Vijay Kedia Stocks : इन दिनों पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धूम मचा रहे हैं. पावर सेक्टर में रैली ऐसी है कि कुछ रिन्यूएबल सेक्टर के शेयर करीब 45 फीसदी तक चढ़ चुके हैं. ऐसे में दिग्गज निवेशक Vijay Kedia जब किसी रिन्यूएबल स्टॉक में दांव लगाते हैं, तो बाजार का ध्यान अपने आप उस शेयर पर चला जाता है. विजय केडिया ने स्मॉलकैप रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Websol Energy System में हिस्सेदारी खरीदी है. मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, अब उनके पास कंपनी में 1 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इससे पहले उनके पास इस कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं थी. यह शेयर अपने एक साल के हाई से 38 फीसदी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है. कंपनी पर कर्ज भी लगभग नामात्र के बराबर है.

क्यों खरीदा यह शेयर?

कंपनी ने पिछले कुछ तिमाहियों में अच्छे नतीजे दिए हैं. Q3 FY26 में रेवेन्यू 1,473 मिलियन रुपये से बढ़कर 2,610 मिलियन रुपये हो गया. वहीं नेट प्रॉफिट भी 416 मिलियन रुपये से बढ़कर 650 मिलियन रुपये पहुंच गया. मजबूत कमाई ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक करीब 11.5 बिलियन रुपये की रही. इसमें करीब 57 प्रतिशत हिस्सा मॉड्यूल्स का और 43 प्रतिशत सेल्स का है. इससे कंपनी को आने वाले समय में बिजनेस विजिबिलिटी मिलती है.

आगे क्या है प्लान?

कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी लगातार बेहतर हो रही है. Cell Line-1 का यूटिलाइजेशन करीब 97 प्रतिशत है, जबकि Cell Line-2 (सितंबर 2025 में शुरू) 54 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. मॉड्यूल सेगमेंट में भी Q3 FY26 के दौरान कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 64 प्रतिशत रहा. मैनेजमेंट का कहना है कि कंपनी का फोकस एक इंटीग्रेटेड सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर बनने पर है और आने वाले समय में कैपेसिटी बढ़ाने पर जोर रहेगा.

कर्ज और फाइनेंशियल स्थिति

31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का नेट डेट करीब 890 मिलियन रुपये रहा. Debt/EBITDA रेशियो भी सुधरकर 0.47 हो गया है, जो FY25 में 0.6 था.

शेयर का हाल

मंगलवार को यह शेयर करीब 9.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 97.09 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 21.94 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि तीन महीने में 28.36 प्रतिशत की तेजी आई है. हालांकि, एक साल में यह करीब 30.59 प्रतिशत गिरा भी है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,097.81 करोड़ रुपये है और पीई रेशियो करीब 18.07 है.

इसे भी पढ़ें- विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.