Turtlemint Fintech Solutions: कमजोर लिस्टिंग ने किया निराश, इश्यू प्राइस से 11% डिस्काउंट पर शेयरों की एंट्री
19 जून से 23 जून तक खुले Turtlemint Fintech Solutions IPO को निवेशकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली. पूरा इश्यू कुल 0.68 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल निवेशकों का कोटा 1.11 गुना भरा, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा सिर्फ 0.55 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) श्रेणी में 1.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
Turtlemint Fintech Solutions IPO के शेयरों की शुरुआत बाजार में फीकी रही. सोमवार, 29 जून को कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस से करीब 11 प्रतिशत की छूट पर लिस्ट हुए, जिससे IPO निवेशकों को पहले ही दिन नुकसान उठाना पड़ा. कंपनी के शेयर NSE पर 134.90 रुपये और BSE पर 136 रुपये पर लिस्ट हुए. कंपनी का IPO प्राइस 152 रुपये प्रति शेयर था. इस तरह शेयर NSE पर करीब 11.25 प्रतिशत और BSE पर करीब 10.5 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ बाजार में उतरा.
IPO को मिला था ठंडा रिस्पांस
19 जून से 23 जून तक खुले Turtlemint Fintech Solutions IPO को निवेशकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली. पूरा इश्यू कुल 0.68 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल निवेशकों का कोटा 1.11 गुना भरा, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा सिर्फ 0.55 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) श्रेणी में 1.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
IPO का साइज
IPO में 660.72 करोड़ रुपये के 4.35 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए. इसके अलावा 221.95 करोड़ रुपये के 1.46 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल था.
जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?
कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपनी टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, क्लाउड सर्विस और सर्वर क्षमता बढ़ाने, टेक्नोलॉजी व प्रोडक्ट टीम में भर्ती करने और ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर खर्च करने के लिए करेगी.
कंपनी का कारोबार
साल 2015 में स्थापित Turtlemint Fintech Solutions एक टेक्नोलॉजी आधारित इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है. कंपनी डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों को मिलाकर ‘फिजिटल’ मॉडल पर काम करती है, जिसके जरिए ग्राहकों, बीमा कंपनियों और इंश्योरेंस एडवाइजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ती है.
इसे भी पढ़ें- 52% CAGR से बढ़ रहा क्लाउड बिजनेस; 3 महीने से 61 फीसदी भागा ये शेयर, ऑर्डर बुक भी दमदार!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BSNL से बड़ी डील के बावजूद इस स्टॉक में आई बड़ी बिकवाली! 8% से ज्यादा टूटे शेयर; जानें पूरा मामला
Global MCAP Rankings: भारत फिर बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान-साउथ कोरिया पीछे
क्रूड की कीमतों ने एक बार फिर ऑयल स्टॉक्स को झकझोरा, HPCL, BPCL और IOC के शेयरों में गिरावट
