Zara को भारत में झटका, एक साल में 32 फीसदी गिरा मुनाफा; FY26 में रेवेन्यू भी गिरा

भारत में ग्लोबल फैशन ब्रांड Zara का प्रदर्शन वित्त वर्ष 2026 में कमजोर रहा. कंपनी का मुनाफा करीब 32 फीसदी घटकर 204.14 करोड़ रुपये रह गया, जबकि रेवेन्यू में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई. Tata Group की Trent की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. भारत में Zara की H and M और Uniqlo जैसे ब्रांड्स से कडी कंपटीशन है.

Zara India Profit: भारत में फैशन रिटेल बाजार तेजी से बदल रहा है और इसका असर बड़े ब्रांड्स के नतीजों में भी दिख रहा है. ग्लोबल फैशन ब्रांड Zara का मुनाफा वित्त वर्ष 2026 में घट गया है. कंपनी की कमाई में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है. Tata Group की Trent की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. भारत में Zara की H&M और Uniqlo जैसे ब्रांड्स से कड़ी कंपटीशन है. ऐसे में कंपनी के प्रदर्शन पर बाजार की बदलती मांग और ग्राहकों की पसंद का असर साफ दिख रहा है.

Zara का मुनाफा 32 फीसदी घटा

वित्त वर्ष 2026 में Zara का मुनाफा करीब 32 फीसदी घटकर 204.14 करोड़ रुपये रह गया. इससे पहले वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा 299.84 करोड़ रुपये था. यानी एक साल में मुनाफे में तेज गिरावट देखने को मिली है. यह गिरावट ऐसे समय आई है जब भारत में फैशन बाजार लगातार विस्तार कर रहा है. कंपनी के लिए यह एक अहम संकेत माना जा रहा है.

रेवेन्यू में भी आई हल्की गिरावट

कंपनी का रेवेन्यू भी पिछले साल के मुकाबले कम हुआ है. वित्त वर्ष 2026 में Zara का रेवेन्यू 2749.28 करोड़ रुपये रहा. जबकि इससे पहले यह 2782.06 करोड़ रुपये था. हालांकि गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन इससे साफ है कि बिक्री की रफ्तार पहले जैसी नहीं रही. कुल आय भी घटकर 2767.75 करोड़ रुपये रही.

भारत में 22 स्टोर चलाता है Zara

Zara इस समय भारत में 22 स्टोर के साथ मौजूद है. कंपनी देश के बड़े शहरों और प्रमुख मॉल्स में अपने स्टोर चला रही है. भारत में इसकी सीधी टक्कर H&M और Uniqlo जैसे विदेशी फैशन ब्रांड्स से है. पिछले कुछ सालों में इन ब्रांड्स के बीच कंपटीशन काफी बढ़ी है. ग्राहक भी अब तेजी से नए फैशन ट्रेंड की तरफ बढ़ रहे हैं.

Trent ने घटाई अपनी हिस्सेदारी

Zara का कारोबार भारत में Inditex और Tata Group की Trent के ज्वाइंट वेंचर के तहत चलता है. इस दौरान Trent ने बायबैक ऑफर में हिस्सा लिया और कुछ शेयर बेचे. इसके बाद कंपनी की हिस्सेदारी घटकर 20 फीसदी रह गई है. यह बदलाव वित्त वर्ष 2026 के दौरान हुआ. इससे कंपनी के निवेश ढांचे में भी बदलाव देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें- Fractal, KPIT या Persistent… AI Boom का फायदा उठाने का मौका! इन 3 भारतीय कंपनियों पर बढ़ रहा भरोसा

Massimo Dutti का प्रदर्शन रहा बेहतर

जहां Zara के नतीजे कमजोर रहे, वहीं Inditex के दूसरे ब्रांड Massimo Dutti ने बेहतर प्रदर्शन किया. भारत में इसके तीन स्टोर हैं. कंपनी का रेवेन्यू करीब 28 फीसदी बढकर 128.45 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं मुनाफा भी करीब 14 फीसदी बढा. इससे साफ है कि प्रीमियम फैशन सेगमेंट में मांग बनी हुई है.