फिसड्डी निकले ये 5 दिग्गज स्टॉक, 5 साल में दिया FD से भी कम रिटर्न, 22% तक टूटे, लिस्ट देख होंगे हैरान
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच शेयर बाजार लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं. एक ओर जहां भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ जैसे कारक दबाव बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निवेशकों को स्थिरता की उम्मीद बनी हुई है. कई प्रमुख सेक्टरों के दिग्गज शेयर लंबे समय से कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे बाजार की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं.
Zero and Negative Return in 5 Years: दुनिया भर के शेयर बाजार इन दिनों रोलर-कोस्टर जैसे दौर से गुजर रहे हैं. एक दिन बाजार में भारी बिकवाली होती है, तो दूसरे दिन हल्की रिकवरी देखने को मिलती है. गुरुवार को बंपर गिरावट के बाद आज शुक्रवार को रिकवरी की उम्मीद दिखाई दे रही है. कोविड महामारी से उबरने के बाद बाजार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का दबाव झेलना पड़ा. टैरिफ से राहत मिली ही थी कि अब पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर बाजार पर दिखने लगा है. एक संकट से उबरने से पहले ही दूसरा संकट सामने आ जाता है, जिससे कई शेयर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक भी हैं, जो महामारी और उसके बाद आए संकटों से अभी तक उबर नहीं पाए हैं.
Kotak Mahindra Bank
बैंकिंग सेक्टर की कंपनी कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी शुक्रवार को करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद शेयर का भाव लगभग 364 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है. पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने 0.5 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
TCS
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर में शुक्रवार को सुबह 9:19 बजे तक 1.3 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई, लेकिन यह तेजी पिछले पांच वर्षों के घाटे की भरपाई के लिए नाकाफी है. बीते पांच साल में इसके शेयर में 21 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. हालांकि आईटी सेक्टर में यह कोई पहला शेयर नहीं है जिसने लंबी अवधि में या तो बहुत कम रिटर्न दिया है या नुकसान कराया है. इस सूची में विप्रो और इंफोसिस के शेयर भी शामिल हैं.
Asian Paints
डेकोरेटिव सेक्टर की कंपनी एशियन पेंट्स ने भी निवेशकों को निराश किया है. आज बाजार खुलने के बाद इसके शेयर में 1 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, बीते पांच वर्षों में इसके शेयर 7.5 फीसदी से अधिक गिर चुके हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
