डिविडेंड देने में सबकी बाप हैं ये 3 कंपनियां, ना के बराबर कर्ज, फंडामेंटल भी दमदार, क्या आपके पोर्टफोलियो में शामिल
लगातार डिविडेंड और मजबूत कैश फ्लो की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए Coal India Limited से लेकर कुछ और कंपनियां फायदेमंद साबित हो सकती है. क्योंकि इन चुनिंदा कंपनियों ने बिना मिस किए हर साल डिविडेंड दिए हैं. ये कंपनियां लगभग कर्जमुक्त हैं, इसलिए ये 2026 के लिए आकर्षक विकल्प बनी हुई हैं. ये निवेशकों को स्थिर रिटर्न का भरोसा देती हैं.
High dividend paying stocks: जो निवेशक स्थिर आय, मजबूत कैश फ्लो और भरोसेमंद रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए हाई डिविडेंड देने वाले शेयर पहली पसंद होते हैं. वैसे तो बाजार में सैकड़ों कंपनियां डिविडेंड देती हैं, लेकिन हर साल बिना चूके डिविडेंड देने वाली और लगभग जीरो कर्ज वाली कंपनियां गिनी-चुनी ही हैं, और अगर इनका फंडामेंटल दमदार हो तो ये कंपनियां निवेशकों के लिए और खास हो जाती हैं. आज हम आपको तीन ऐसे ही स्टॉक्स के बारे में बताएंगे, जो आपके पोर्टफोलियो की चमक बढ़ा सकते हैं.
Coal India Limited
कोल इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है, जिसने FY25 में 781 मिलियन टन से ज्यादा उत्पादन किया है. भारत के कुल कोयला उत्पादन में इसका योगदान 80% से ज्यादा है. कंपनी का डेब्ट-इक्विटी रेशियो FY22 से 0.1 से नीचे बना हुआ है, यानी कंपनी पर लगभग जीरो कर्ज है.
डिविडेंड की बादशाह
डिविडेंड के मामले में यह महारत्न कंपनी 2010 में लिस्टिंग के बाद से अब तक एक भी साल नहीं चूकी है. FY25 में इसका डिविडेंड यील्ड 6.2% रहा, जो बाजार में सबसे ऊंचे स्तरों में शामिल है.
कब और कितना दिया डिविडेंड?
| वित्त वर्ष | प्रति शेयर डिविडेंड (₹) | डिविडेंड पेआउट रेशियो (%) |
|---|---|---|
| FY21 | 16.0 | 77.6 |
| FY22 | 17.0 | 60.4 |
| FY23 | 24.3 | 47.0 |
| FY24 | 25.5 | 42.02 |
| FY25 | 26.5 | 46.19 |
स्रोत: कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट
शेयरों का हाल
Coal India के शेयरों की वर्तमान कीमत 425 रुपये है. हफ्ते भर में ये 6 फीसदी चढ़ा है, वहीं एक महीने में इसमें 12 फीसदी का उछाल आया है. 3 साल में इसने 97 फीसदी और 5 साल में 202 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Castrol India Limited
कैस्ट्रॉल इंडिया ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल लुब्रिकेंट्स की प्रमुख कंपनी है. स्मॉलकैप होने के बावजूद यह कंपनी साल 2000 से लगातार डिविडेंड दे रही है. कंपनी की बैलेंस शीट बेहतर है. इसका डेब्ट-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.04 है, यानी इस पर कर्ज बहुत कम है.
डिविडेंड देने में आगे
कंपनी का मौजूदा डिविडेंड यील्ड 4.5% है, जो अपने सेक्टर में सबसे ज्यादा है. 2024 में डिविडेंड पेआउट 139% तक पहुंच गया, यानी कमाई से भी ज्यादा डिविडेंड दिया गया है.
कब और कितना दिया डिविडेंड?
| वित्त वर्ष | प्रति शेयर डिविडेंड (₹) | डिविडेंड पेआउट रेशियो (%) |
|---|---|---|
| 2020 | 5.5 | 93 |
| 2021 | 5.5 | 72 |
| 2022 | 6.5 | 79 |
| 2023 | 7.5 | 86 |
| 2024 | 13.0 | 139 |
स्रोत: कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट
शेयरों का हाल
Castrol India के शेयर की कीमत 188 रुपये है. सालभर में भले ही इसने 6 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया हो, लेकिन 3 साल में इसने 49 फीसदी और 5 साल में 46 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
ITC Limited
आईटीसी भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में शामिल है. सिगरेट बनाने में भी इसकी प्रभुख भूमिका है. इस इंडस्ट्री में इसकी हिस्सेदारी करीब 80% है. इसके पॉपुलर ब्रांड्स जैसे- आशीर्वाद, बिंगो, सनफीस्ट, क्लासमेट और मंगलदीप हर घर में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी पर लगभग कोई कर्ज नहीं है. इसका डेब्ट-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.01 है.
डिविडेंड का किंग
आईटीसी ने पिछले 25 सालों में एक भी बार डिविडेंड मिस नहीं किया है. मौजूदा डिविडेंड यील्ड 4.2% है, जबकि इंडस्ट्री का औसत बेहद कम है. FY21 से FY25 के बीच कंपनी का मुनाफा तीन गुना बढ़ा और डिविडेंड प्रति शेयर ₹10.75 से बढ़कर ₹14.35 हो गया है.
यह भी पढ़ें: कोहिनूर से कम नहीं ये डिफेंस स्टॉक, मुकुल अग्रवाल के पास इसके 1.60 लाख शेयर, अब कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, रखें नजर
कब और कितना दिया डिविडेंड?

शेयरों का हाल
ITC के शेयरों की वर्तमान कीमत 340 रुपये है. एक महीने में इसके शेयर 15 फीसदी गिरे हैं. सालभर का भी इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. 5 साल में इसने 67 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty में आएगी 10% गिरावट, 22660 का टच करेगा लेवल; ICICI Securities ने दी चेतावनी
Closing Bell: मार्केट में तबाही का एक और दिन, निवेशकों के 10 लाख करोड़ खाक; सेंसेक्स-निफ्टी लहूलुहान
Gujarat Gas बनाम MGL और IGL, सप्लाई कटौती पर किस पर ज्यादा खतरा; गैस संकट से किस स्टॉक पर ज्यादा रिस्क
