साइबर ठगी का बड़ा खेल, ₹1500 करोड़ का खुलासा; जानें कैसे रखते थे लोगों को निशाना; APMC खातों के जरिए हो रहा खेल
पुलिस जांच में पता चला कि इस गिरोह ने APMC यानी मंडी से जुड़े खातों का इस्तेमाल किया. इन खातों में GST और TDS के नियम अलग होते हैं, जिससे इनका दुरुपयोग करना आसान हो जाता है. इन खातों के जरिए साइबर फ्रॉड, गेमिंग और अन्य लेनदेन का पैसा घुमाया जाता था.
Cyber Crime: आज के समय में साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है. लोग ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल बैंकिंग का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका फायदा उठाकर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं. हाल ही में गुजरात के राजकोट से एक बड़ा साइबर फ्रॉड मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. इस मामले में करीब 1500 करोड़ रुपये का घोटाला होने का दावा किया गया है.
पुलिस ने अब तक इस केस में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कई राज्यों में फैला हुआ था और अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल कर पैसे घुमा रहा था. ऐसे में आम लोगों के लिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं पूरा मामला और आप कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.
क्या है पूरा मामला
NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट पुलिस ने मल्टी स्टेट साइबर फ्रॉड रैकेट का भांडा फोड़ दिया है. इसमें अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. हाल ही में 3 और आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि इससे पहले 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी. इस गिरोह के सदस्य अलग-अलग लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे. फिर इन खातों में साइबर ठगी से आया पैसा जमा किया जाता था. इसके बाद पैसे को दूसरे खातों में ट्रांसफर किया जाता या नकद निकाल लिया जाता था.
APMC खातों का इस्तेमाल
पुलिस जांच में पता चला कि इस गिरोह ने APMC यानी मंडी से जुड़े खातों का इस्तेमाल किया. इन खातों में GST और TDS के नियम अलग होते हैं, जिससे इनका दुरुपयोग करना आसान हो जाता है. इन खातों के जरिए साइबर फ्रॉड, गेमिंग और अन्य लेनदेन का पैसा घुमाया जाता था.
कितना बड़ा है घोटाला
अब तक की जांच में करीब 1500 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है. साइबर क्राइम पोर्टल पर इस मामले से जुड़े 180 शिकायतें दर्ज हैं. इनमें गुजरात से 21 और बाकी 159 शिकायतें अन्य राज्यों से आई हैं.
आप कैसे रहें सुरक्षित
साइबर ठगी से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
- किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
- OTP और बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करें.
- केवल आधिकारिक ऐप और वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें.
- किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें.
- बैंक से जुड़ी जानकारी हमेशा सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें: आज मार्केट में 2 IPOs की हुई एंट्री, एक ने डुबाेए ₹55200, तो दूसरे की 5% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
Latest Stories
219 रुपए में Reliance Jio या Airtel, कौन सी कंपनी देगी ज्यादा डेटा और वैलिडिटी?
200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition
iPhone 18 Pro खरीदने के लिए बेच दिया पुश्तैनी सोना, अब इस दिग्गज बिजनेस मैन ने दिया मजेदार जवाब
