PM मोदी के इस वीडियो पर हो जाएं अलर्ट, 21,000 के निवेश पर 1.25 लाख के रिटर्न का दावा, जानें क्या है सच्चाई
हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें 21,000 रुपये के निवेश पर रोजाना 1.25 लाख रुपये का मुनाफा देने का दावा किया गया है. कुछ लोग इसे सच मानते हैं, जबकि प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इसे फर्जी बताया है. माना जा रहा है कि यह वीडियो एआई और डीपफेक तकनीक से बनाया गया है.
इन दिनों साइबर अपराधी प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं. ठग, प्रधानमंत्री मोदी का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को निवेश के लिए गुमराह कर रहे हैं. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक यूनिट ने इस वीडियो और निवेश से जुड़ी स्कीम का खंडन किया है. यह वीडियो एआई और डीपफेक तकनीक की मदद से तैयार किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की आवाज की हूबहू नकल की गई है. जालसाज, प्रधानमंत्री के नाम पर निवेश की योजना बताकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. इस एआई जनरेटेड वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को निवेश के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिखाया गया है, ताकि लोग भरोसा कर लें और अपनी गाढ़ी कमाई ठगों के हवाले कर दें.
21,000 के निवेश पर 1.25 लाख का मुनाफे का झांसा
इस फर्जी वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी एक निवेश योजना का प्रचार करते हुए दिखाए गए हैं, जिसमें मात्र 21,000 रुपये के निवेश पर प्रतिदिन 1.25 लाख रुपये तक का रिटर्न देने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, यह दावा पूरी तरह से झूठा है.
यह भी पढ़ें: ‘घर बैठे लाखों कमाएं, मिलेंगे हाथों-हाथ पैसे’, इन लुभावने मैसेज में छुपा है फ्रॉड; चुकानी पड़ती है भारी कीमत
PIB ने किया खंडन
पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट के अनुसार , एआई या डीपफेक तकनीक का उपयोग करके यह वीडियो बनाया गया है. सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि ऐसी कोई योजना मौजूद नहीं है और प्रधानमंत्री मोदी या भारत सरकार ऐसे किसी भी प्लेटफॉर्म से जुड़ी नहीं है.
बैंकिंग धोखाधड़ी में डीपफेक का कैसे होता है इस्तेमाल
एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, डीपफेक भ्रामक ऑडियो या वीडियो बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हैं, जो किसी और की शक्ल या आवाज की नकल करते हैं. जब बैंकिंग की बात आती है, तो स्कैमर्स किसी विश्वसनीय बैंक प्रतिनिधि, कंपनी के कार्यकारी या यहां तक कि आपके निजी जीवन से जुड़े किसी व्यक्ति का रूप धारण कर सकते हैं. उसी तरह इस बार जालसाजों ने प्रधानमंत्री की शक्ल और आवाज के सहारे लोगों को गुमराह करने की योजना बनाई है.
1930 और cybercrime.gov.in रिपोर्ट करें
किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का अंदेशा होने पर उसे तुरंत 1930 नेशनल हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके रिपोर्ट करें या फिर cybercrime.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: SEBI के नाम पर हो रही ठगी, Facebook पर लोगों को बनाया जा रहा निशाना, जानें कैसे बचें
Latest Stories
OnePlus Diwali Offers: OnePlus 15R से Nord CE6 Lite तक, दिवाली पर मिल रहे बड़े ऑफर
दुनिया हुई iPhone Duo की दीवानी, Apple को मजबूरन उठाना पड़ा ये कदम, ऐसे होगा आप पर असर
Jantar Mantar Chalo: बिना सड़क पर उतरे बने ‘आंदोलनकारी या पुलिस’, घर बैठे ऐसे खेल सकते हैं गेम
