Flipkart या Amazon, कहां मिलेगा सबसे सस्ता Samsung Galaxy F70 Pro 5G?

5G Smartphone under 40000: हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट या फिर अमेजन, आखिर किस ई कॉमर्स साइट पर सबसे कम कीमत में बेचा जा रहा है?

सैमसंग मोबाइल Image Credit: सैमसंग

Highlights

  • अमेजन पर मिलेगा सस्ता फोन.
  • 50 मेगापिक्सल कैमरा से है पैक्ड.
  • फ्लिपकार्ट पर 6500 रुपए महंगा.

Samsung ने पिछले महीने अगस्त में Galaxy F70 Pro 5G को लॉन्च किया था. ये 5जी मोबाइल एचडीआर सेल्फी, बायपास चार्जिंग, फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और सर्कल टू सर्च जैसे खास फीचर्स मिलते हैं. इस हैंडसेट में दो स्टोरेज और दो रैम ऑप्शन्स मिलते हैं. अगर आप भी इस हैंडसेट को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि ये फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon या Flipkart, आखिर किस साइट पर सबसे कम कीमत में बेचा जा रहा है?

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Price in India

फ्लिपकार्ट पर इस 5जी मोबाइल फोन का 6 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट को 32999 रुपए, 8 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट को 36999 रुपए, 8 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट को 41999 रुपए में बेचा जा रहा है.

वहीं, दूसरी ओर अमेजन पर इस सैमसंग स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज वाला मॉडल 26499 रुपए में आपको मिल जाएगा. इसका मतलब ये हुआ कि 6/128 जीबी वेरिएंट अमेजन पर फ्लिपकार्ट की तुलना 6500 रुपए सस्ते में मिल जाएगा. मुकाबले की बात करें तो सैमसंग का ये फोन मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी, वीवो T5x 5G, ओप्पो के13 टर्बो पावर 5जी और रियलमी पी4 पावर 5जी को टक्कर देता है.

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Specifications

स्क्रीन की बात करें तो फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साख 6.7 इंच फुल एचडी प्लस वाली एमोलेड स्क्रीन मिलेगी. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल किया है. इस हैंडसेट में बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 चिपसेट दिया गया है.

रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है, साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा. इस फोन में 4K रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है.

कंपनी ने कैमरा ऐप में 13 शूटिंग मोड्स को शामिल किया है. इसके अलावा इस हैंडसेट में ऑब्जेक्ट इरेजर और एआई एडिट जैसे ऑप्शन्स भी हैं जो तस्वीर को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेंगे. 6000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें- Poco X8 से Vivo T5 5G तक, अगले हफ्ते से शुरू होगी इन 4 नए स्मार्टफोन्स की सेल