iPhone 17 Pro पर बंपर ऑफर! ₹50000 तक सस्ता मिल सकता है ₹1.35 लाख वाला फोन, जानें तरीका
Apple के प्रीमियम iPhone 17 Pro (256GB) पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स मिलाकर करीब 50,000 रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है. अधिकतम 47,000 रुपये एक्सचेंज और 4,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत लगभग 83,900 रुपये रह जाती है, जिससे यह फ्लैगशिप सेगमेंट में बेहद आकर्षक डील बन गई है.
iPhone 17 Pro Discount Offer: स्मार्टफोन बाजार में इन दिनों जबरदस्त हलचल है, खासकर सैमसंग के नए Galaxy S26 सीरीज लॉन्च से ठीक पहले Apple ने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप iPhone 17 Pro की कीमत पर बड़ा ऑफर देकर ग्राहकों का ध्यान खींच लिया है. भारत में iPhone 17 Pro (256GB) की आधिकारिक कीमत 1,34,900 रुपये है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑफर्स के बाद इसे काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
कैसे कम भाव में होगी खरीदारी?
पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 47,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जो फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है. इसके अलावा चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. अगर कोई खरीदार इन दोनों ऑफर्स का पूरा फायदा उठा लेता है, तो फोन की प्रभावी कीमत घटकर करीब 83,900 रुपये के आसपास पहुंच जाती है. यानी लॉन्च कीमत की तुलना में लगभग 50,000 रुपये से ज्यादा की बचत संभव है, जो प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन के लिए एक बेहद आकर्षक डील मानी जा रही है.
क्या है iPhone 17 Pro में?
फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 Pro हाई-एंड हार्डवेयर और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट, Always-On डिस्प्ले और 3000 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया गया है और यह HDR10+ तथा Dolby Vision जैसे एडवांस वीडियो फॉर्मेट भी सपोर्ट करता है.
कैसा है प्रोसेसर?
फोन में Apple का नया A19 Pro प्रोसेसर लगा है, जो 3nm तकनीक पर आधारित है और तेज परफॉर्मेंस के साथ बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देने का दावा करता है. इसके साथ 12GB RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 जैसे लेटेस्ट फीचर्स मौजूद हैं.
कैमरे के मोर्चे पर?
कैमरा सिस्टम भी इस फोन की बड़ी खासियत है. पीछे की तरफ तीन 48 मेगापिक्सल कैमरे दिए गए हैं, जिनमें टेलीफोटो लेंस 8x तक ऑप्टिकल जूम की सुविधा देता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. फोन iOS 26 पर चलता है और प्रीमियम लुक के लिए Silver, Cosmic Orange और Deep Blue जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है.
यानी भारी एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के कारण iPhone 17 Pro फिलहाल अपने लॉन्च के बाद सबसे सस्ती प्रभावी कीमत पर मिल रहा है. खासकर उन लोगों के लिए जो अपना पुराना फोन बदलकर एक हाई-एंड फ्लैगशिप खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें- इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा से भरी 10 नई रिलीज; यहां चेक करें पूरी लिस्ट
