iPhone 18 Pro Max का तगड़ा खेल, स्क्रीन टूटी तो लगेगा 51900 रुपए का फटका!

अगर आपका भी iPhone 18 Pro Max को खरीदने का प्लान है तो पहले इस बात को भी जान लीजिए कि अगर ये फोन हाथ से गिरकर टूटा तो स्क्रीन ठीक करवाने में आपके कितने पैसे खर्च हो सकते हैं.

आईफोन रिपेयर कॉस्ट Image Credit: एपल/सांकेतिक तस्वीर

Highlights

  • स्क्रीन टूटने पर 42,900 रुपए करने पड़ सकते हैं खर्च.
  • एपलकेयर प्लस से काफी घट जाएगा रिपेयरिंग खर्च.
  • 18 सितंबर से शुरू होगी सेल.

iPhone 18 Pro Max की सेल 18 सितंबर से ग्राहकों के लिए शुरू होने वाली है, अभी इस फोन की प्री बुकिंग चल रही है. अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इस बात को जान लीजिए कि अगर ये फोन चलाते वक्त हाथ से छूटकर नीचे गिरा और अगर फोन की स्क्रीन टूटी तो स्क्रीन चेंज करवाने में आपका कितने का बिल फट सकता है?

फोन में अगर बैटरी, बैक ग्लास, रियर कैमरा, स्क्रीन डैमेज, स्क्रीन और बैक ग्लास डैमेज के अलावा अगर कोई अन्य डैमेज होता है तो रिपेयरिंग का खर्च 1 लाख 17 हजार 900 रुपए तक पहुंच सकता है. एपल के सर्विस और रिपेयर एस्टीमेटर में बैटरी बदलने, स्क्रीन डैमेज और कैमरा रिपेयर जैसी आम दिक्कतों के लिए अलग-अलग चार्ज का खुलासा किया गया है, जबकि लिक्विड डैमेज या अंदरूनी पार्ट्स से जुड़ी ज्यादा गंभीर दिक्कतों के लिए और भी ज्यादा चार्ज लग सकता है.

iPhone 18 Pro Max Repair में कितना खर्च?

सपोर्ट डॉट एपल डॉट कॉम के मुताबिक, आईफोन 18 प्रो मैक्स की बैटरी बदलने का चार्ज 13,900 रुपए है. बैक ग्लास डैमेज का चार्ज 16,900 रुपए है जबकि रियर कैमरा मॉड्यूल बदलने का चार्ज 28,900 रुपए है. अगर फ्रंट डिस्प्ले डैमेज होता है तो रिपेयर का खर्च 42,900 रुपए तक हो सकता है. अगर स्क्रीन और बैक ग्लास दोनों ही डैमेज हो जाते हैं तो 51,900 रुपए का बिल फट सकता है.

सबसे महंगी कैटेगरी में वह आता है जिसे एपल ने Other Damage बताया है जिसमें मदरबोर्ड की दिक्कत या लिक्विड डैमेज जैसा बड़ा अंदरूनी डैमेज शामिल हो सकते हैं और इसके रिपेयरिंग का खर्च 1,17,900 रुपए तक हो सकता है. ध्यान दें कि ये फाइनल सर्विस फीस नहीं है, फाइनल फीस फोन को देखने के बाद ही आपको सर्विस सेंटर पर बताई जाएगी लेकिन ये आंकड़े ये जरूर बताते हैं कि किस पार्ट के लिए कितने पैसे खर्च हो सकते हैं.

AppleCare+ के साथ कितनी है रिपेयर फीस?

एपल की केयर प्लस सर्विस ज्यादा सही है क्योंकि यह एक्सीडेंटल डैमेज रिपेयर फीस को कम कर सकती है. एपल अभी डैमेज स्क्रीन या बैक ग्लास के लिए 2500 रुपए की फीस लेता है जबकि लिक्विड डैमेज सहित दूसरे एक्सीडेंटल डैमेज के लिए 8900 रुपए की सर्विस फीस लेता है. अगर बैटरी की कैपेसिटी 80 परसेंट से कम हो जाती है, तो बैटरी बदलने का खर्च बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कवर होता है.

ये भी पढ़ें- 7 साल तक अपडेट, 4900mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले, लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S26 FE