Minecraft में आया बड़ा अपडेट, अब गेम में मिलेगा Closed Captions फीचर और कई नए बदलाव

Mojang Studios ने Minecraft Bedrock Edition 26.20 अपडेट जारी कर दिया है. इस नए अपडेट में कई नए फीचर्स, बग फिक्स और एक्सपेरिमेंटल बदलाव जोड़े गए हैं. सबसे ज्यादा चर्चा Closed Captions फीचर की हो रही है, जिसका लंबे समय से खिलाड़ी इंतजार कर रहे थे. अब खिलाड़ी गेम के अंदर आने वाली आवाजों के लिए कैप्शन ऑन कर सकेंगे. इसके साथ ही खिलाड़ी कैप्शन की पोजिशन, समय और साउंड सेटिंग्स को भी अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकेंगे.

Minecraft Update Image Credit: Money9 live

Minecraft Update: Minecraft दुनियाभर में लोकप्रिय गेम Minecraft खेलने वालों के लिए बड़ा अपडेट आया है. गेम डेवलपर Mojang Studios ने Minecraft Bedrock Edition 26.20 अपडेट जारी कर दिया है. इस नए अपडेट में कई नए फीचर्स, बग फिक्स और एक्सपेरिमेंटल बदलाव जोड़े गए हैं. सबसे ज्यादा चर्चा Closed Captions फीचर की हो रही है, जिसका लंबे समय से खिलाड़ी इंतजार कर रहे थे.

अब खिलाड़ी गेम के अंदर आने वाली आवाजों के लिए कैप्शन ऑन कर सकेंगे. इसके साथ ही खिलाड़ी कैप्शन की पोजिशन, समय और साउंड सेटिंग्स को भी अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकेंगे. कंपनी के मुताबिक यह फीचर खासतौर पर Accessibility को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है ताकि ज्यादा लोग आसानी से गेम का अनुभव ले सकें.

गेम में आए नए Experimental फीचर्स

  • इस अपडेट में “Chaos Cubed” नाम से नए एक्सपेरिमेंटल फीचर्स जोड़े गए हैं.
  • गेम में अब Sulfur Cube नाम का नया Mob देखने को मिलेगा.
  • यह Mob अलग-अलग ब्लॉक्स खाने के बाद अपना व्यवहार बदलता है.
  • अगर खिलाड़ी इसे अलग दिशा से हिट करता है तो यह उसी हिसाब से उछलता और मूव करता है.

नई Sulfur Caves और Blocks

  • Minecraft में अब नई Sulfur Caves भी जोड़ी गई हैं.
  • इन गुफाओं में नए Sulfur और Cinnabar ब्लॉक्स मिलेंगे.
  • खिलाड़ी इन ब्लॉक्स का इस्तेमाल बिल्डिंग और क्राफ्टिंग में कर सकेंगे.
  • इसके अलावा Potent Sulfur नाम का नया ब्लॉक भी जोड़ा गया है, जिससे पानी में बबल और जहरीली गैस जैसी इफेक्ट्स बनेंगे.

कई बग्स भी किए गए ठीक

अपडेट में कई पुराने बग्स को भी ठीक किया गया है. अब कैमरा कंट्रोल, माउस सेंसिटिविटी और गेमप्ले से जुड़ी कई समस्याएं पहले से बेहतर हो गई हैं. इसके अलावा ग्राफिक्स, टेक्सचर और साउंड इफेक्ट्स में भी सुधार किया गया है. गेम के Baby Mobs में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे. अब Baby Turtle सही तरीके से तैरेगा, Baby Wolves की बैठने वाली पोजिशन सुधारी गई है और कई Baby Mobs के टेक्सचर अपडेट किए गए हैं.

नया Party System भी आया

  • Minecraft में अब नया Party System Beta भी लॉन्च किया गया है.
  • इसके जरिए खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ पार्टी बनाकर अलग-अलग Worlds और Servers में आसानी से जा सकेंगे.
  • फिलहाल यह फीचर Xbox, Windows, PlayStation और Nintendo Switch पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें– न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में इस सरकारी कंपनी की एंट्री, फ्रांस की कंपनी के साथ मिलाया हाथ; क्या शेयर बनेंगे अगले मल्टीबैगर?