Nothing Phone 4a Series लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट की पूरी जानकारी

Nothing ने भारत में अपनी नई Phone 4a सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro शामिल हैं. दोनों स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5,400mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आए हैं. इसके साथ कंपनी ने Nothing Headphone (a) भी पेश किया है. Phone 4a की शुरुआती कीमत भारत में 31,999 रुपये रखी गई है.

Nothing 4a Series Launch Features and Price Image Credit: Canva/ Money9

Nothing 4a Series Launch Features and Price: टेक कंपनी Nothing ने भारत में अपनी नई Phone 4a सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro शामिल हैं. इसके साथ ही कंपनी ने Nothing Headphone (a) भी पेश किया है. नए स्मार्टफोन बेहतर प्रोसेसर, AI फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं. Phone 4a की प्री-ऑर्डर बिक्री Flipkart पर शुरू हो चुकी है.

दमदार प्रोसेसर और कैमरा फीचर्स

Nothing Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में AI Eraser फीचर भी दिया गया है, जिससे फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाए जा सकते हैं. वहीं Phone 4a Pro में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. इसमें Sony का 50MP कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसमें बेहतर अपर्चर और तेज इमेज प्रोसेसिंग मिलती है. इस मॉडल में नया W-camera island डिजाइन भी दिया गया है.

बड़ी बैटरी और नया Nothing OS

दोनों स्मार्टफोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये फोन Nothing OS 4.1 पर चलते हैं, जिसमें नया लॉक स्क्रीन डिजाइन और Relaxation Hub फीचर दिया गया है. कंपनी ने इन फोन के लिए 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. इसके अलावा इसमें Essential AI फीचर भी जोड़ा गया है, जो काम को आसान बनाने और पर्सनलाइजेशन में मदद करता है.

Nothing Phone 4a की कीमत और उपलब्धता

Nothing Phone 4a को Silver, Black, Blue और Pink रंगों में लॉन्च किया गया है. यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है:

  • 8GB + 128GB – 31,999 रुपये
  • 8GB + 256GB – 34,999 रुपये
  • 12GB + 256GB – 37,999 रुपये

इस फोन की प्री-ऑर्डर Flipkart पर शुरू हो चुकी है. इसकी पहली ऑफलाइन बिक्री 7 मार्च शाम 6 बजे बेंगलुरु के Nothing Store पर होगी.

Phone 4a Pro और Headphone (a)

Nothing Phone 4a Pro को Silver, Black और Pink रंगों में पेश किया गया है. इसकी कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 8GB + 128GB – 39,999 रुपये
  • 8GB + 256GB – 42,999 रुपये
  • 12GB + 256GB – 45,999 रुपये

Pro मॉडल की प्री-ऑर्डर 13 मार्च से शुरू होगी और इसकी पहली ऑफलाइन बिक्री 21 मार्च को होगी.

इसके साथ लॉन्च किए गए Nothing Headphone (a) में बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिलती है. इसमें गाने स्किप करने और सेल्फी लेने के लिए अलग कंट्रोल बटन दिए गए हैं. कंपनी के अनुसार, ये हेडफोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 5 दिन तक प्लेबैक दे सकते हैं.