साइबर ठगी का नया तरीका, पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर युवक से ठगे 3.32 लाख; ऐसे किया खेल
हरियाणा के हांसी में एक युवक से ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 3.32 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई. वॉट्सऐप मैसेज से संपर्क कर पहले छोटी राशि लौटाकर विश्वास जीता गया और फिर मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए. जब समय पर पैसे नहीं लौटे तो युवक को ठगी का अहसास हुआ.
Online Job Scam: ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर साइबर ठगों ने हांसी के एक युवक से 3 लाख 32 हजार रुपये ठग लिए. आरोपी ने वॉट्सऐप मैसेज के जरिये संपर्क किया और शुरू में कुछ पैसे वापस लौटाकर युवक का विश्वास जीत लिया. बाद में फायदे और खाते फ्रीज होने का डर दिखाकर किश्तों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए. अब पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.
वॉट्सऐप मैसेज से शुरू हुई ठगी
जागरण के रिपोर्ट के अनुसार, 12 अप्रैल को संदीप सैनी को एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर पार्ट-टाइम जॉब का मैसेज मिला. दिलचस्पी दिखाने पर ठगों ने उन्हें एक लिंक भेजा और 5 स्टार रेटिंग देकर पैसे कमाने का लालच दिया. शुरू में कुछ राशि लौटाकर उनका विश्वास जीत लिया गया. ठगों ने मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर युवक से कई बार में कुल 3 लाख 32 हजार 344 रुपये ट्रांसफर करवा लिए. कभी डबल रिफंड का वादा किया गया तो कभी खाता फ्रीज होने की बात कही गई.
पैसे नहीं लौटे तो समझ आया धोखा
जब समय पर पैसे वापस नहीं आए तो संदीप को ठगी का अहसास हुआ. उन्होंने 16 अप्रैल को ऑनलाइन शिकायत की और 10 जून को हांसी साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.
ये भी पढ़ें- एक डिग्री AC टेंपरेचर बढ़ाने से कितना बचेगा बिल, जान लें पूरा कैलकुलेशन
इस तरह के फ्रॉड से ऐसे बचें
- अनजान लिंक या मैसेज पर भरोसा ना करें
किसी भी अनजान नंबर से आए वॉट्सऐप या SMS पर दिए लिंक को क्लिक ना करें.
बिना जांचे-परखे ऑनलाइन जॉब, इनाम या बोनस जैसे ऑफर से सतर्क रहें. - पेशेवर जॉब पोर्टल्स का ही इस्तेमाल करें
पार्ट टाइम या फुल टाइम जॉब की तलाश केवल भरोसेमंद पोर्टल (जैसे Naukri, LinkedIn) से करें.
वेरिफाइड कंपनियों की वैबसाइट से ही अप्लाई करें. - पैसे भेजने से पहले जांच जरूर करें
कोई भी जॉब अगर पैसे मांग रही है (रजिस्ट्रेशन, रिफंड, ट्रेनिंग फीस आदि) तो वह फर्जी हो सकती है.
UPI या किसी अन्य पेमेंट लिंक पर बिना जानकारी पैसे ट्रांसफर ना करें. - साइबर क्राइम की रिपोर्ट तुरंत करें
अगर ठगी हो जाए तो तुरंत www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल करें.
जितना जल्दी शिकायत करेंगे, पैसे रिकवर होने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी.
Latest Stories
मेमोरी और स्टोरेज चिप्स के दाम अगले साल होंगे कम! लेकिन 2028 तक बनी रहेगी किल्लत, जानें पूरा मामला
iPhone 17 Pro Max से ₹20,000 तक महंगा होगा 18 Pro Max! दमदार कैमरा, नया A20 Pro चिप समेत कई एडवांस फीचर्स बढ़ाएंगे कीमत
Samsung का बड़ा धमाका! लॉन्च किए Galaxy Z8 Series के 3 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, आज रात से शुरू होगी प्री-ऑर्डर
