₹5000 का बंपर डिस्काउंट, Flipkart Sale में धड़ाम से गिरेगी Samsung Galaxy S25 की कीमत

Flipkart Sale Deals: सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 को बढ़िया डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा, चलिए आपको बताते हैं कि ये फोन अभी सेल शुरू होने से पहले किस कीमत में बेचा जा रहा है और सेल शुरू होने पर ये फोन आपको किस कीमत में मिलेगा?

सैमसंग एस25 डिस्काउंट Image Credit: सैमसंग

Highlights

  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल होने वाली है शुरू.
  • सैमसंग Galaxy S25 पर मिलेगी छूट.
  • बैंक कार्ड पर 10 फीसदी डिस्काउंट का फायदा.

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का आगाज़ शुक्रवार, 9 अक्टूबर से होने वाला है लेकिन अगर आप फ्लिपकार्ट ब्लैक या प्लस मेंबर हैं तो आपके लिए सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी. इस बार सेल के लिए एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब ये है कि अगर आप सेल के दौरान इनमें से किसी भी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिल जाएगा.

अगर आप भी सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि सेल में सैमसंग का ये फ्लैगशिप फोन आपको किस कीमत में मिलेगा?

Flipkart Mobile Offers

सेल शुरू होने से पहले अभी सैमसंग गैलेक्सी एस25 का 12 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 62999 रुपए में बेचा जा रहा है लेकिन फ्लिपकार्ट सेल के दौरान यही फोन आपको 57999 रुपए में मिल जाएगा. इसका मतलब ये हुआ है कि
सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 को 5000 रुपए सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका होगा.

मुकाबले की बात करें तो इस रेंज में ये फोन vivo X200T, आईफोन 16ई और MOTOROLA Edge 70 Max जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर देता है.

Samsung Galaxy S25 Specifications

इस फ्लैगशिप फोन में 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा मिलेगा जो 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम के साथ आता है, साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए इस हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. 4000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में सैमसंग का एक्सीनॉस 2400 प्रोसेसर दिया गया है. इस डिवाइस में ऑडियो इरेजर, एआई फीचर्स मिलेंगे. यहां एक बात जो ध्यान देने वाली है वह यह है कि रिटेल बॉक्स में फोन के अलावा टाइप सी केबल और सिम इजेक्ट पिन मिलेगी. फोन के साथ चार्जर नहीं मिलता, चार्जर को आपको अलग से खरीदना होगा.

ये भी पढ़ें- 80W फास्ट चार्जिंग, मीडियाटेक प्रोसेसर और 50MP सेल्फी कैमरा, भारत में लॉन्च हुआ Oppo F35 5G