तो क्या भारत में बंद हो जाएगा टेलीग्राम! ऐप पर कसा सरकार ने शिकंजा, शुरू की जांच
कंपनी पर आरोप है कि इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल जबरन वसूली और जुए जैसी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में किया गया है. इसी सिलसिले में भारत सरकार ने प्लेटफॉर्म के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.
टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव की फ्रांस में हुई गिरफ्तारी के बाद कंपनी की मुश्किलें और बढ़ गई है. अब इस मैसेजिंग ऐप के खिलाफ भारत सरकार ने भी अपना शिकंजा कस दिया है. कंपनी पर आरोप है कि इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप को जबरन वसूली और जुए जैसी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में इस्तेमाल किया गया है. इसी सिलसिले में भारत सरकार ने प्लेटफॉर्म के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. अगर आरोप साबित होते हैं तो टेलीग्राम को देश में बैन किया जा सकता है.
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सरकारी सूत्र का कहना है कि सरकार टेलीग्राम की जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में इसके दुरुपयोग की जांच कर रही है. इसके निष्कर्षों के आधार पर मैसेजिंग ऐप पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है. भारत सरकार ने यह कदम टेलीग्राम के सीईओ की गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद उठाया है. भारत सरकार की ओर से यह जांच गृह मंत्रालय (MHA) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की ओर से की जा रही है.
नियमों के उल्लंघन पर टेलीग्राम के सीईओ हुए गिरफ्तार
रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के OFMIN एजेंसी ने धोखाधड़ी, नशीले पदार्थों की तस्करी, साइबरबुलिंग, संगठित अपराध और आतंकवाद को बढ़ावा देने सहित अन्य अपराधों की प्रारंभिक जांच में टेलीग्राम के सीईओ के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि टेलीग्राम ऐप की मॉडरेशन नीतियां आपराधिक गतिविधि को रोकने में नाकामयाब रही हैं, जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है.
पहले भी विवादों में रहा है टेलीग्राम
गलत सूचना फैलाने और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका के लिए टेलीग्राम को पहले भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. UGC-NEET विवाद, जिसमें मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक हो गया था और इसे टेलीग्राम पर बड़े पैमाने पर शेयर किया गया था. कथित तौर पर प्लेटफ़ॉर्म पर पेपर 5,000 से 10,000 रुपए के बीच बेचा जा रहा था. तभी से इस मैसेजिंग ऐप की पॉलिसियों पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि टेलीग्राम ने कहा कि वह भारतीय कानूनों का अनुपालन करता है.
Latest Stories
डुअल स्पीकर्स-6GB तक रैम और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Infinix Smart 20 HD
₹5000 का बंपर डिस्काउंट, Flipkart Sale में धड़ाम से गिरेगी Samsung Galaxy S25 की कीमत
80W फास्ट चार्जिंग, मीडियाटेक प्रोसेसर और 50MP सेल्फी कैमरा, भारत में लॉन्च हुआ Oppo F35 5G
