अब भारत से iPhone मंगवाएंगे अमेरिका के लोग!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा चीन पर निशाना साधा है. ट्रंप ने पहले 104 पर्सेंट का टैरिफ लगाया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया गया. ट्रंप का प्लान है कि विदेशी सामान महंगा होगा, तो कंपनियां अमेरिका में ही फैक्ट्रियां लगाएंगी, लेकिन इस चक्कर में टेक बाजार में भूचाल आ गया है. खासकर Apple पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है.
Apple का ज्यादातर iPhone प्रोडक्शन चीन में होता है. वहां Foxconn जैसी कंपनियां सस्ते मजदूरों और शानदार सप्लाई चेन के दम पर iPhone बनाती हैं. अब टैरिफ बढ़ने से iPhone की कीमत आसमान छू सकती है. मान लीजिए, एक iPhone बनाने में $400 लगते हैं तो टैरिफ के बाद इसकी कीमत बढ़ जाएगी. ऐसे में Apple कीमत बढ़ाएगी या खुद नुकसान झेलेगी? या फिर प्रोडक्शन अमेरिका शिफ्ट करेगी? पर अमेरिका में मजदूरी और लागत ज्यादा है, तो सस्ता iPhone कैसे बनेगा? यह टैरिफ वाला ड्रामा टेक दुनिया का सबसे रोमांचक सस्पेंस बन गया है. देखते हैं, iPhone यूजर्स की जेब पर कितना असर पड़ता है.
More Videos
BSNL प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए लगातार उठा रही है कदम, अब लॉन्च किया ये नया प्लान
BSNL के लिए सरकार का नया प्लान तैयार! Airtel , JIO को ऐसे देगी टक्कर !
1 अप्रैल 2026 से Whatsapp, Email और Social Media चेक करेगी सरकार? जानिए पूरा मामला




