गलत UPI ID पर चले गए पैसे? जानें रिवर्स ट्रांजैक्शन का असली सच; क्या वापस आएंगें रुपये?
हर महीने रिकॉर्ड ट्रांजैक्शन हो रहे हैं, लेकिन एक नई समस्या भी सामने आ रही है. वह है गलत UPI ID पर पैसे भेज देना. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रिवर्स ट्रांजैक्शन का भी कोई विकल्प होता है. आइए जानते हैं कि अगर हम गलती से किसी को UPI के जरिए पैसे भेज देते हैं, तो किन-किन तरीकों से उन्हें वापस पाया जा सकता है.
How to Reverse UPI Payment: देश में डिजिटल पेमेंट का दौर तेजी से बढ़ रहा है. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है. हर महीने रिकॉर्ड ट्रांजैक्शन हो रहे हैं, लेकिन इसके साथ एक नई समस्या भी सामने आ रही है. वह है गलत UPI ID पर पैसे भेज देना.
हाल ही में मार्च 2026 में UPI ट्रांजैक्शन 22.64 बिलियन तक पहुंच गए, जो इसकी सफलता दिखाता है. लेकिन जितना ज्यादा इस्तेमाल बढ़ेगा, उतनी ही गलती की संभावना भी बढ़ेगी.
क्या गलत UPI ट्रांजैक्शन को रिवर्स किया जा सकता है?
अगर आप सोच रहे हैं कि Undo बटन दबाकर पैसा वापस आ जाएगा, तो ऐसा नहीं है. UPI ट्रांजैक्शन एक बार पूरा हो जाए, तो उसे सीधे रिवर्स नहीं किया जा सकता. पैसा तभी वापस मिल सकता है जब सामने वाला व्यक्ति खुद सहमति देकर आपको वापस भेजे यानी अगर रिसीवर पैसे लौटाने से मना कर दे, तो मामला मुश्किल हो सकता है.
गलती से पैसे भेज दिए तो तुरंत क्या करें?
अगर आपने गलत UPI ID पर पैसे भेज दिए हैं, तो समय बर्बाद किए बिना ये कदम उठाएं. सबसे पहले आप..
- अगर आपको UPI ID या मोबाइल नंबर से जानकारी मिल जाए, तो सीधे सामने वाले व्यक्ति से बात करें. कई मामलों में लोग ईमानदारी से पैसे वापस कर देते हैं.
- अपने बैंक या UPI ऐप में “Report Issue” ऑप्शन का इस्तेमाल करें और ट्रांजैक्शन को गलत बताकर शिकायत दर्ज करें. यह आगे की प्रक्रिया में मदद करता है.
- आप National Payments Corporation of India के पोर्टल या BHIM ऐप के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं. इससे आपका केस आधिकारिक रूप से दर्ज हो जाता है.
- अगर बैंक स्तर पर समस्या हल नहीं होती, तो बैंक के ग्रिवांस रिड्रेसल डिपार्टमेंट में शिकायत करें.
- आखिरी विकल्प के तौर पर आप भारतीय रिजर्व बैंक के ओम्बड्समैन के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
हालांकि यह जानना बेहद जरूरी है कि अगर सामने वाला व्यक्ति पैसे लौटाने से मना कर देता है और ट्रांजैक्शन में कोई फ्रॉड या स्कैम शामिल नहीं है, तो बैंक भी आपका पैसा वापस नहीं करा सकता यानी ऐसी स्थिति में आपका पैसा वापस मिलना मुश्किल हो सकता है.
गलत UPI ट्रांजैक्शन से कैसे बचें?
UPI सुरक्षित जरूर है, लेकिन छोटी सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है. इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
- पैसे भेजने से पहले UPI ID या नंबर को दो बार चेक करें.
- अगर शक हो, तो सामने वाले से कन्फर्म जरूर करें.
- बड़े अमाउंट से पहले छोटा अमाउंट भेजकर जांच लें.
- QR कोड स्कैन करना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है.
UPI में दो-स्तरीय सुरक्षा होती है. इसमें पहला मोबाइल नंबर और दूसरा UPI PIN, लेकिन गलत एंट्री की जिम्मेदारी यूजर की ही होती है.
इसे भी पढ़ें- अब बिना हाथ लगाए चलाएं फोन, Voice Control फीचर से सिर्फ बोलकर करें हर काम; इन स्टेप्स को करें फॉलो
Latest Stories
अब बिना हाथ लगाए चलाएं फोन, Voice Control फीचर से सिर्फ बोलकर करें हर काम; इन स्टेप्स को करें फॉलो
डिजिटल अरेस्ट कर नए तरीके से ठग रहे साइबर चोर, जानें क्या है ठगी का नया ट्रैप, ऐसे रहें सेफ
OTT पर कंटेंट की बाढ़, सुपरहीरो से लेकर कॉमेडी तक; आए इतने नए शो और फिल्में कि खत्म नहीं होगी लिस्ट
