ठप पड़ा X, भारत-अमेरिका समेत कई देशों में यूजर्स हुए परेशान, लॉगइन और टाइमलाइन में दिक्कत
एलन मस्क के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X शनिवार, 28 फरवरी को अचानक डाउन हो गई. भारत और अमेरिका सहित कई देशों के यूजर्स को ऐप और वेबसाइट चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पोस्ट लोड नहीं हो रहे थे, टाइमलाइन रिफ्रेश नहीं हो रही थी और कई लोग लॉगिन भी नहीं कर पा रहे थे. दोपहर 3:11 बजे शुरू हुई इस तकनीकी गड़बड़ी को लेकर सैकड़ों शिकायतें दर्ज की गईं.
X or Twitter Down in India: एलन मस्क की मालिकाना हक वाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) शनिवार, 28 फरवरी दोहपर अचानक ठप पड़ गई. भारत समेत कई देशों के यूजर्स ने ऐप और वेबसाइट इस्तेमाल करने में दिक्कतों की शिकायत की. लोगों का कहना था कि पोस्ट लोड नहीं हो रहे थे, टाइमलाइन बहुत धीरे रिफ्रेश हो रही थी और कुछ यूजर्स तो अपने अकाउंट में लॉगिन भी नहीं कर पा रहे थे. यह समस्या मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों तरह के यूजर्स को प्रभावित करती दिखी. हालांकि खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था.
डाउन हुआ एक्स
आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट DownDetector के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा 51 फीसदी शिकायतें वेबसाइट को लेकर थीं. इसके बाद 28 फीसदी लोगों ने फीड और टाइमलाइन से जुड़ी परेशानी बताई, जबकि 21 फीसदी यूजर्स ने ऐप में दिक्कत आने की बात कही.

कहां-कहां आई दिक्कत?
वहीं अमेरिका और अन्य देशों में तस्वीर थोड़ी अलग रही. वहां 37 फीसदी लोगों ने ऐप से जुड़ी समस्या दर्ज कराई. 26 फीसदी शिकायतें वेबसाइट को लेकर थीं और करीब 20 फीसदी यूजर्स ने फीड या टाइमलाइन ठीक से काम न करने की बात कही. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह तकनीकी गड़बड़ी दोपहर करीब 3:11 बजे शुरू हुई. इसके बाद से ही भारत और अमेरिका समेत कई देशों में यूजर्स को प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में परेशानी होने लगी. अब तक भारत और अमेरिका से मिलाकर 200 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं. मालूम हो कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. एक्स कुछ समय के लिए तमाम टेक्निकल ग्लिच की वजह से डाउन होता है हालांकि, कुछ समय बाद वह ठीक हो जाता है.
Reddit भी डाउन!
एक्स के साथ-साथ डाउनडिटेक्टर वेबसाइट पर सोशल मीडिया वेबसाइट Reddit भी डाउन दिख रहा है. दोपहर 3 बजे तक 400 से ज्यादा यूजर्स ने आउटेज को रिपोर्ट किया है. हालांकि, इससे पहले भी कई बार यूजर्स ने आउटेज रिपोर्ट किया है.
ये भी पढ़ें- Galaxy S26 vs Pixel 10: Samsung का दमदार हार्डवेयर बनाम Google का AI दिमाग; जानें कौन पड़ेगा भारी?
Latest Stories
WhatsApp के इस अपडेट के बाद चैटिंग होगी और मजेदार, टेक्स्ट टाइप करते ही दिखेंगे उससे जुड़े स्टिकर
IPO स्कीम के नाम पर ₹11.13 करोड़ की ठगी, 8 लोग गिरफ्तार; जानें इस फ्रॉड से कैसे रहें सुरक्षित
Weekend OTT Releases: वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट तैयार, Netflix से JioHotstar तक नई रिलीज की पूरी लिस्ट
