Zerodha CEO नितिन कामथ मोबाइल पर क्यों नहीं करते Net Banking Apps का इस्तेमाल? दिया ये जवाब
कामथ का मानना है कि कुछ ऐप्स द्वारा मांगी गई अनुमतियां वैश्विक साइबर सुरक्षा मानकों (cybersecurity standards) के अनुरूप नहीं हैं. उन्होंने Principle of Least Privilege (PoLP) का हवाला देते हुए कहा कि ऐप्स को केवल उतनी ही अनुमतियां मांगनी चाहिए जितनी उनके मुख्य कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक हों.
हाल में ही Zerodha के CEO नितिन कामथ ने मोबाइल पर नेट बैंकिंग ऐप्स को इस्तेमाल न करने का कारण बताया है. कामथ ने बताया कि इन ऐप्स द्वारा मांगी जाने वाली अत्यधिक अनुमति (permissions) पर चिंता जताई है. कामथ का कहना है कि कई बैंकिंग ऐप्स अपने यूजर्स के डिवाइस से ऐसे डेटा तक एक्सेस मांगते हैं जो उनके मूल कार्य के लिए जरूरी नहीं है. कामथ ने X (पूर्व में Twitter) पर साझा किए गए पोस्ट में सवाल उठाया कि सुरक्षा के नाम पर बैंकिंग ऐप्स को SMS, फोन और कॉन्टैक्ट लिस्ट तक एक्सेस क्यों चाहिए. उनके इस बयान के बाद फाइनेंशियल ऐप्स की सुरक्षा, प्राइवेसी और आवश्यक अनुमति को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
ऐप्स द्वारा मांगी गई अनुमतियों पर उठाया सवाल
कामथ ने कहा कि कुछ ऐप्स द्वारा मांगी गई अनुमतियां वैश्विक साइबर सुरक्षा मानकों (cybersecurity standards) के अनुरूप नहीं हैं. उन्होंने Principle of Least Privilege (PoLP) का हवाला देते हुए कहा कि ऐप्स को केवल उतनी ही अनुमतियां मांगनी चाहिए जितनी उनके मुख्य कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक हों.
Kite पर किसी भी परमिशन की आवश्यकता नहीं
कामथ ने बताया कि Zerodha इसी सिद्धांत पर आधारित है. कंपनी के ट्रेडिंग ऐप Kite को मोबाइल डिवाइस पर किसी भी परमिशन की आवश्यकता नहीं होती. इस डिजाइन दृष्टिकोण ने समय के साथ यूजर्स का विश्वास जीतने में मदद की है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत के SEBI द्वारा बनाई गई रेगुलेटरी फ्रेमवर्क ने सुरक्षा और यूजर प्राइवेसी के बीच संतुलन बनाने में मदद की है. SEBI की स्ट्रॉन्ग टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) प्रणाली एक अतिरिक्त सुरक्षा परत प्रदान करती है, बिना डिवाइस पर इन्ट्रूसीव परमिशन की जरूरत पड़े. कामथ की इस चेतावनी के बाद यूजर्स और डेवलपर्स के बीच बैंकिंग ऐप्स की प्राइवेसी और सुरक्षा प्रथाओं पर बहस तेज हो गई है.
इसे भी पढ़ें- Instagram पर अब सेफ नहीं रहेंगी पर्सनल चैट! Meta का बड़ा ऐलान, खत्म होगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन; तारीख तय
कौन हैं नितिन कामथ?
नितिन कामथ भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Zerodha के सह-संस्थापक और CEO हैं. उन्होंने 2010 में अपने भाई निखिल कामथ के साथ मिलकर Zerodha की स्थापना की और भारत में कम लागत वाली ट्रेडिंग की नई शुरुआत की.
