क्या आपने भी कभी फ्रिज में रखा देखा है सूखा स्पंज? वजह जानकर आज ही अपनाएंगे ये ट्रिक

फ्रिज में सब्जियों के पास सूखा स्पंज रखा देखा है, तो शायद आपको यह अजीब लगा हो. लेकिन आजकल यह छोटा सा Kitchen Hack तेजी से वायरल हो रहा है. वजह है इसके कई बड़े फायदे. दरअसल फ्रिज के अंदर खासकर सब्जियों वाले ड्रॉअर में नमी यानी Moisture जमा हो जाती है. यही ज्यादा नमी सब्जियों और फलों को जल्दी खराब कर देती है. ऐसे में सूखा स्पंज इस अतिरिक्त नमी को सोख लेता है और फ्रिज के अंदर का वातावरण संतुलित बनाए रखने में मदद करता है.

Kitchen Hack Image Credit: Money9 live

Kitchen Sponge Hack: अगर आपने कभी किसी के फ्रिज में सब्जियों के पास सूखा स्पंज रखा देखा है, तो शायद आपको यह अजीब लगा हो. लेकिन आजकल यह छोटा सा Kitchen Hack तेजी से वायरल हो रहा है. वजह है इसके कई बड़े फायदे. दरअसल फ्रिज के अंदर खासकर सब्जियों वाले ड्रॉअर में नमी यानी Moisture जमा हो जाती है.

यही ज्यादा नमी सब्जियों और फलों को जल्दी खराब कर देती है. ऐसे में सूखा स्पंज इस अतिरिक्त नमी को सोख लेता है और फ्रिज के अंदर का वातावरण संतुलित बनाए रखने में मदद करता है. यह आसान ट्रिक सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने, बदबू कम करने और फ्रिज की सफाई आसान बनाने में मदद कर सकती है.

कैसे खराब होती हैं सब्जियां

फ्रिज में ज्यादा नमी होने पर बैक्टीरिया और फफूंदी तेजी से बढ़ने लगते हैं. इस वजह से हरी सब्जियां जल्दी गलने लगती हैं, पत्तेदार सब्जियां चिपचिपी हो जाती हैं और फल जल्दी खराब हो जाते हैं. कई लोग सोचते हैं कि तापमान की वजह से खाना खराब हो रहा है, लेकिन असली वजह अक्सर ज्यादा नमी होती है.

सूखा स्पंज कैसे करता है काम

स्पंज पानी और नमी सोखने के लिए ही बनाया जाता है. जब इसे फ्रिज के Vegetable Drawer में रखा जाता है, तो यह अतिरिक्त नमी को अपने अंदर खींच लेता है. इससे सब्जियों के आसपास का वातावरण ज्यादा सूखा और संतुलित रहता है. पालक, धनिया, स्ट्रॉबेरी, खीरा, गाजर और शिमला मिर्च जैसी चीजें इससे ज्यादा समय तक ताजा रह सकती हैं.

कहां रखना चाहिए स्पंज

  • स्पंज को फ्रिज के Vegetable Drawer के कोनों या साइड में रखना सबसे सही माना जाता है.
  • इसे सीधे सब्जियों के ऊपर नहीं रखना चाहिए.
  • अगर फ्रिज में ज्यादा नमी रहती है, तो 2 स्पंज इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

इस ट्रिक के दूसरे फायदे

सूखा स्पंज सिर्फ सब्जियां ताजा रखने में ही मदद नहीं करता, बल्कि फ्रिज की बदबू कम करने में भी मददगार हो सकता है. इसके अलावा फ्रिज में पानी जमा होने और गंदगी बनने की समस्या भी कम हो सकती है. आजकल लोग आसान और कम खर्च वाले Kitchen Hacks को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह ट्रिक सस्ती, आसान और काफी उपयोगी मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: अगर लोगों ने मान ली मोदी की बात… तो बच सकते हैं लाखों करोड़, सिर्फ 4 चीजों पर देश खर्च कर रहा ₹22.79 लाख करोड़

Latest Stories

1 जून से खुलेगा महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली योजना का पोर्टल, दिल्ली सरकार शुरू करेगी रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे उठाए फायदा

NEET UG कैंसिल… अब दोबारा पेपर के लिए क्या करना होगा, कब होगी परीक्षा, क्या फिर भरना होगा फॉर्म? जानें सबकुछ

गर्मियों में आम खाने से पहले जरूर करें यह काम, शरीर को मिलेंगे कई फायदे; नहीं तो हो सकती हैं ये परेशानियां

महंगे क्लीनर नहीं… एक कप बर्फ से चमकेगी आपकी टॉयलेट सीट, जानें कितना असरदार है यह तरीका

12 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका AC? जानें इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर में फर्क है, कहां होगी बचत

₹10000 कैश, 3 दिन की पेड लीव… CEO के फैसले ने जीता इंटरनेट; लोग बोले- ‘ऐसा बॉस सबको मिले’