इन 10 शहरों पर बरस रही आग, पारा 48 डिग्री तक पहुंचा पारा, बन गए देश के सबसे गर्म इलाके

देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस बार राजस्थान नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का बांदा 48 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर बन गया है. दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी लू और तेज गर्मी जारी रहने की चेतावनी दी है.

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का खतरा बढ़ गया है. Image Credit: money9live

Hotest Cities in India: देशभर में इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. आमतौर पर राजस्थान को सबसे गर्म राज्य माना जाता है, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश का बांदा तापमान के मामले में सबसे आगे निकल गया है. लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है. दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही. साथ ही मौसम विभाग लगातार हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है.

यूपी का बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मंगलवार को बांदा देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है. खास बात यह है कि बांदा लगातार तीन दिनों से देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है और फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं.

दिल्ली में लू का अलर्ट, रातें भी बनीं परेशान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिन के समय तेज गर्म हवाएं चल रही हैं, वहीं रात में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है.

देश के 10 सबसे गर्म शहरों की सूची

शहरराज्यतापमान (डिग्री सेल्सियस)
बांदाउत्तर प्रदेश48.0°C
खजुराहोमध्य प्रदेश47.4°C
वर्धामहाराष्ट्र47.1°C
रोहतकहरियाणा46.9°C
नागपुरमहाराष्ट्र46.6°C
नौगांवमध्य प्रदेश46.6°C
श्रीगंगानगरराजस्थान46.5°C
अमरावतीमहाराष्ट्र46.4°C
चंद्रपुरMaharashtra46.2°C
हमीरपुरउत्तर प्रदेश46.2°C