1 मिनट में बढ़ सकती है फोन की परफॉर्मेंस, रीस्टार्ट करने से बैटरी और स्पीड दोनों रहेंगी बेहतर; जानें क्या है सही तरीका
अगर आपका स्मार्टफोन बिना वजह स्लो हो रहा है, बैटरी जल्दी खत्म हो रही है या ऐप्स बार-बार हैंग हो रहे हैं, तो इसका आसान समाधान सिर्फ एक रीस्टार्ट हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक फोन को नियमित रूप से रीस्टार्ट करने से उसकी स्पीड, बैटरी और सिक्योरिटी बेहतर रहती है. यही वजह है कि Samsung और NSA जैसी एजेंसियां भी इसे जरूरी मानती हैं.

How to Restart your Phone : क्या आपका फोन भी अचानक स्लो हो जाता है, बैटरी तेजी से खत्म होती है या ऐप्स बार-बार फ्रीज होने लगते हैं? हो सकता है इसकी वजह सिर्फ एक छोटी सी गलती हो – फोन को लंबे समय तक रीस्टार्ट न करना। रोज या हफ्ते में एक बार फोन रीस्टार्ट करने से उसकी स्पीड, बैटरी और सिक्योरिटी तीनों बेहतर हो सकती हैं। आखिर क्यों Samsung और NSA जैसी बड़ी एजेंसियां फोन रीस्टार्ट करने की सलाह दे रही हैं. इस रिपोर्ट में आप जानेंगे कि फोन को रीस्टार्ट करने का सही तरीका क्या है?
फोन रीस्टार्ट करने से क्या फायदा होता है?
फोन रीस्टार्ट करने से बैकग्राउंड में चल रहे सभी ऐप्स और प्रोसेस बंद हो जाते हैं. इससे RAM खाली होती है और फोन फिर से तेजी से काम करने लगता है. छोटे-छोटे सिस्टम एरर भी खत्म हो जाते हैं.
सैमसंग की क्या सलाह है?
सैमसंग कंपनी का कहना है कि Galaxy फोन को रोज एक बार रीस्टार्ट करना चाहिए. इससे फोन स्लो होने और फ्रीज होने जैसी दिक्कतों से बचा जा सकता है. कंपनी ने ऑटोमैटिक रीस्टार्ट का फीचर भी दिया है.
NSA ने क्यों दी हफ्ते में एक बार रीस्टार्ट की सलाह?
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी NSA का कहना है कि हफ्ते में एक बार फोन रीस्टार्ट करने से कुछ प्रकार के वायरस और मालवेयर हट सकते हैं. ये मालवेयर RAM में छिपे रहते हैं और रीस्टार्ट होने पर खत्म हो जाते हैं.
पुराने फोन वालों के लिए ज्यादा जरूरी
जिन लोगों के पास पुराने या कम RAM वाले फोन हैं, उनके लिए रोज रीस्टार्ट करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इससे फोन की बैटरी और स्पीड दोनों बेहतर रहती हैं. इससे फोन चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती है और मोबाइल अपनी क्षमता के अनुसार काम करता है.
सही तरीका क्या है?
अगर आपका फोन नया है और आप नियमित अपडेट करते हैं, तो हफ्ते में एक बार रीस्टार्ट काफी है. लेकिन अगर फोन पुराना है या अक्सर स्लो चलता है, तो रोज रात में रीस्टार्ट करना बेहतर विकल्प माना जाता है.
यह भी पढ़ें: AC के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं? जान लीजिए ये सच, वरना बढ़ता रहेगा बिजली बिल