AC के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं? जान लीजिए ये सच, वरना बढ़ता रहेगा बिजली बिल
गर्मियों में ज्यादातर लोग AC को 16 डिग्री पर चलाकर कमरे को जल्दी ठंडा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक AC के साथ पंखा चलाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है.
गर्मियों के आते ही लोग अपने घर में लगा एसी ऑन करते हैं. जैसे-जैसे कमरे का तापमान घटता जाता है, एसी का टेंपरेचर कम करते जाते हैं. फिर सीधे 16 डिग्री कर देते हैं. कई लोग सोचते है कि एसी के साथ पंखा नहीं चलाना चाहिए. अगर आप भी यही सोचते हैं तो आप गलत हैं. एसी के साथ पंखा चलाने से न सिर्फ कमरा ठंडा होता है, बल्कि आपका बिजली का बिल भी कम हो सकता है. पंखा कमरे की हवा को हर कोने में पहुंचाने का काम करता है. इस ट्रिक से आप कमरे को जल्दी ठंडा और बिजली के बिल को भी कम कर सकते हैं.
एसी का तापमान और फैन स्पीड क्या होनी चाहिए?
24 से 26 डिग्री के बीच एसी सेट करने और साथ में पंखा चलाना अच्छा माना जाता है. अगर एसी का तापमान कम रखकर चलाया जाए और फैन तेज स्पीड पर रखे तो ठंडक ज्यादा हो सकती है, बिजली की खपत भी बढ़ सकती है. फैन की स्पीड को मीडियम रखना अच्छा माना जाता है.
यह भी पढ़ें: नहीं थमेगी आफत की ‘लू’! उत्तर भारत में अगले 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी, 29 मई से मिलेगी थोड़ी राहत
कितना बच सकता है बिजली बिल?
अगर बिजली बचाने की बात करें तो एसी और पंखे का कॉम्बिनेशन काफी फायदेमंद होता है. एसी बिजली की ज्यादा खपत करता है, वहीं पंखा कम बिजली में चलता है. एसी का टेंपरेचर बढ़ाकर पंखा चलाते हैं तो हर एक डिग्री बढ़ाने पर करीब 3% बिजली की बचत हो सकती है. 3-4 डिग्री बढ़ाने पर लगभग 10-12% तक बिजली बचाई जा सकती है. ये छोटा सा बदलाव महीने के बिल में बड़ा फर्क ला सकता है.
Latest Stories
बिजली मीटर में Blink करती हरी-लाल और पीली लाइट हर एक का है मतलब, जान जाएंगे तो नहीं होगा नुकसान
कितने का मिलता है ट्रांसफॉर्मर , जानें गांव से लेकर मॉल तक किस साइज का होता है यूज
रूम जल्दी ठंडा नहीं कर रहा AC; तो लगाएं ये खास पर्दा; गर्मी के साथ बिजली बिल से भी मिलेगी राहत
