नहीं थमेगी आफत की ‘लू’! उत्तर भारत में अगले 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी, 29 मई से मिलेगी थोड़ी राहत
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर अभी जारी रहने वाला है. IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक हिटवेव की स्थिति बनी रहेगी.
देश के एक बड़े हिस्से में सूरज की तपिश और जानलेवा गर्म हवाओं का सितम फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों तक भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, पूर्वी और उससे सटे क्षेत्र में भी अगले 2 से 3 दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. हालांकि, मौसम विभाग ने एक छोटी सी राहत की खबर भी दी है कि 29 मई से अधिकतम तापमान में कमी आएगी, जिससे लू के थपेड़ों से कुछ हद तक निजात मिल सकती है.
इन राज्यों में जारी रहेगा भीषण लू का कहर
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन इन इलाकों के लिए बेहद भारी रहने वाले हैं:
26 से 28 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाके भयंकर गर्मी की चपेट में रहेंगे. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में रातें भी बेहद गर्म रहने वाली हैं, जबकि तमिलनाडु और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में असहनीय उमस भरा मौसम बना रहेगा.
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 26 से 28 मई के बीच गर्म हवाएं परेशान करेंगी.
आंधी-तूफान और बारिश, 28 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, जहां एक तरफ उत्तर भारत झुलस रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में आंधी-बारिश और मानसून की दस्तक से मौसम करवट लेने वाला है:
- दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अरब सागर के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बचे हुए इलाकों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं.
- उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 28 से 31 मई के बीच 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की भी प्रबल आशंका है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 5 रुपये में मिलेगा मछली-चावल का भोजन, CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
भारी बारिश का अलर्ट
अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत (North East) में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है. इसके अलावा आज (26 मई) केरल और तमिलनाडु में भी छिटपुट जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
Latest Stories
पश्चिम बंगाल में 5 रुपये में मिलेगा मछली-चावल का भोजन, CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
‘मोदी महान हैं, मेरे दोस्त हैं’… ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- भारत हम पर 100% भरोसा कर सकता है
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी, 27 मई तक हीट वेव का अलर्ट, इसके बाद राहत की उम्मीद
