बिजली मीटर में Blink करती हरी-लाल और पीली लाइट हर एक का है मतलब, जान जाएंगे तो नहीं होगा नुकसान

आखिर बिजली मीटर पर दिखने वाली हरी, लाल और पीली लाइट क्या काम होता है. क्या यह सिर्फ सजावट का काम करती है. दरअसल, यह आपके घर की बिजली सप्लाई और मीटर की स्थिति के बारे में जरूरी जानकारी देती हैं. बिजली मीटर पर जलने वाली हरी या लाल लाइट को पावर या फेज इंडिकेटर कहा जाता है. इसका मतलब होता है कि बिजली सप्लाई सही तरीके से मीटर तक पहुंच रही है.

बिजली मीटर की बत्ती Image Credit: Canva/Money9 live

Electric Meter Light: कई लोग यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि आखिर बिजली मीटर पर दिखने वाली हरी, लाल और पीली लाइट क्या काम होता है. क्या यह सिर्फ सजावट का काम करती है. दरअसल, यह आपके घर की बिजली सप्लाई और मीटर की स्थिति के बारे में जरूरी जानकारी देती हैं. अगर इन लाइट्स का सही मतलब समझ लिया जाए, तो आप समय रहते बिजली लीकेज, शॉर्ट सर्किट, ज्यादा बिजली खपत या मीटर से छेड़छाड़ जैसी समस्याओं को पहचान सकते हैं. जानकारी की कमी के कारण लोग अक्सर इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में भारी बिजली बिल या वायरिंग खराब होने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

हरी या लाल लाइट क्या बताती है

बिजली मीटर पर जलने वाली हरी या लाल लाइट को पावर या फेज इंडिकेटर कहा जाता है. इसका मतलब होता है कि बिजली सप्लाई सही तरीके से मीटर तक पहुंच रही है.

अगर यह लाइट लगातार जल रही है, तो इसका मतलब है कि बिजली लाइन ठीक काम कर रही है. वहीं बिजली कटने पर यह लाइट बंद हो जाती है.

तेजी से ब्लिंक करने वाली लाइट का मतलब

मीटर में एक लाल या नीली LED लाइट भी होती है, जो लगातार ब्लिंक करती रहती है. इसे पल्स इंडिकेटर कहा जाता है. यह बताती है कि घर में कितनी तेजी से बिजली खर्च हो रही है.

अगर घर में AC, हीटर, मोटर या ज्यादा बिजली खपत वाले उपकरण चल रहे हों, तो यह लाइट तेजी से ब्लिंक करती है. इसका मतलब होता है कि बिजली की खपत ज्यादा हो रही है.

वहीं अगर यह लाइट धीरे-धीरे ब्लिंक कर रही है, तो समझिए कि बिजली सामान्य तरीके से इस्तेमाल हो रही है.

पीली लाइट क्यों जलती है

मीटर पर जलने वाली पीली या एम्बर लाइट चेतावनी का संकेत होती है. इसका मतलब हो सकता है कि घर की वायरिंग में लीकेज है, न्यूट्रल वायर में खराबी है या शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या हो रही है.

अगर सभी उपकरण बंद होने के बाद भी यह लाइट जलती रहे, तो तुरंत किसी इलेक्ट्रिशियन से वायरिंग चेक करवानी चाहिए. इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है और इससे आग लगने या बिजली बिल बढ़ने का खतरा रहता है.

Tamper Light का क्या मतलब है

कुछ मीटरों में टेंपर लाइट भी होती है. यह ज्यादातर लाल या पीले रंग की होती है. अगर यह लाइट जलती है, तो इसका मतलब होता है कि मीटर के साथ छेड़छाड़ हुई है या कोई गड़बड़ी पाई गई है.

यह फीचर सुरक्षा के लिए लगाया जाता है ताकि बिजली विभाग का कर्मचारी तुरंत पहचान सके कि मीटर में किसी तरह की छेड़छाड़ हुई है या नहीं.

यह भी पढ़ें: अब ‘फ्रीज फंड’ पर अटकी डील! ईरान ने दी समझौता टूटने की चेतावनी, ट्रंप बोले- चाहिए पूरी गारंटी