दिल्ली में चालान के बदले नियम, कोर्ट जाने से पहले देना होगा 50% जुर्माना, डिफॉल्ट किया तो नहीं होंगे ये काम

दिल्ली में ट्रैफिक चालान का नया नियम लागू हो गया है. नए नियम के मुताबिक, चालान कटने के बाद आपके पास 45 दिन का समय होगा. इस दौरान आपको तय करना होगा कि जुर्माना भरना है या उसे चैलेंज करना है. चैलेंज करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम भी दिया गया है, जहां आप अपने सबूत अपलोड कर सकते हैं.

ट्रैफिक चालान Image Credit: Getty Images

New Challan Rules In Delhi: अगर आप दिल्ली में गाड़ी चलाते हैं तो अब ट्रैफिक चालान को हल्के में लेना महंगा पड़ सकता है. सरकार ने एक नया सिस्टम लागू किया है, जिसमें चालान का पूरा प्रोसेस टाइम से बंधा हुआ और ज्यादा डिजिटल कर दिया गया है. मतलब अब या तो समय पर जुर्माना भरो या फिर सही तरीके से उसे चुनौती दो वरना अपने आप माना जाएगा कि आपने गलती मान ली है.

45 दिन में करना होगा फैसला

नए नियम के मुताबिक, चालान कटने के बाद आपके पास 45 दिन का समय होगा. इस दौरान आपको तय करना होगा कि जुर्माना भरना है या उसे चैलेंज करना है. चैलेंज करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम भी दिया गया है, जहां आप अपने सबूत अपलोड कर सकते हैं. अगर आपने 45 दिन तक कुछ नहीं किया, तो चालान अपने आप मान लिया जाएगा और फिर आपको 30 दिन के अंदर पैसे भरने होंगे.

कोर्ट जाना है तो पहले 50% जमा

अगर आपने चालान को चैलेंज किया और वो खारिज हो गया, लेकिन फिर भी आप कोर्ट जाना चाहते हैं, तो पहले चालान का 50 फीसदी पैसा जमा करना जरूरी होगा. बिना पैसे जमा किए कोर्ट का रास्ता नहीं खुलेगा.

डिजिटल अलर्ट और रिकॉर्ड सिस्टम

नए नियम के मुताबिक, सिस्टम में तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया गया है. चालान जारी होते ही वाहन मालिक को लगातार डिजिटल अलर्ट मिलेंगे ताकि वह समय पर कार्रवाई कर सके. सभी चालान एक ऑनलाइन पोर्टल पर क्रमवार दर्ज होंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहेगी. सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट रखें.

ई-चालान और कैमरा निगरानी

अब चालान सिर्फ ट्रैफिक पुलिस ही नहीं, बल्कि कैमरों और सर्विलांस सिस्टम के जरिए भी जारी किए जाएंगे. अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, तो 3 दिन के भीतर डिजिटल नोटिस भेजा जाएगा, जबकि फिजिकल नोटिस 15 दिनों में मिलेगा.

पैसे नहीं भरे तो फंसेंगे काम

अगर आपने चालान नहीं भरा, तो आपकी गाड़ी से जुड़े कई काम रुक सकते हैं. जैसे रोड टैक्स भरना, लाइसेंस रिन्यू कराना या गाड़ी ट्रांसफर करना. सिस्टम में आपकी गाड़ी को ब्लॉक कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- स्मार्ट लॉक बन सकता है जानलेवा, छोटी चूक भी पड़ती है भारी; लगवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान