भारतीयों के लिए खुशखबरी! लॉन्च हुआ ‘America First’ वीजा सिस्टम, इन प्रोफेशनल्स को मिलेगा सीधा फायदा
भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. अमेरिका ने भारत में नया ‘America First’ वीजा शेड्यूल शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत बिजनेस प्रोफेशनल्स को फास्ट-ट्रैक वीजा अपॉइंटमेंट और प्राथमिकता दी जाएगी.
US visa for Indians: भारत और अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों के बीच भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आई है. आधिकारिक दौरे पर भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच के संबंधों को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए अमेरिका की रणनीति का ‘आधारशिला’ बताया है. लेकिन इससे भी बड़ा बयान उन्होंने वीजा को लेकर किया है. अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत में एक नए ‘अमेरिका फर्स्ट’ (America First) वीजा शेड्यूल की घोषणा की है, जिससे अब भारतीयों के लिए अमेरिकी वीजा पाना और भी आसान और तेज हो जाएगा.
क्या है ‘America First’ वीजा शेड्यूल?
यह अमेरिका द्वारा शुरू की गई एक नई वीजा व्यवस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है. इस नए सिस्टम के तहत उन बिजनेस प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जो भारत और अमेरिका के आर्थिक रिश्तों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं.
अगर आप अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस नए टूल से आपको सीधा फायदा मिलने वाला है:
- इस नए टूल के जरिए उन आवेदकों को वीजा अपॉइंटमेंट और शेड्यूलिंग बहुत तेजी से मिलेगी, जो दोनों देशों के कनेक्शन को मजबूत करते हैं.
- इसके लागू होने से वीजा के लिए लंबा इंतजार करने वाले प्रोफेशनल्स का समय बचेगा और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर एक्सेस दिया जाएगा.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्या कहा?
अमेरिकी दूतावास के सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह के दौरान मार्को रुबियो ने कहा:
“हम एक नया ‘अमेरिका फर्स्ट’ वीजा शेड्यूल पेश कर रहे हैं जो उन बिजनेस प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता देता है जो हमारे संबंधों को मजबूत करते हैं. यह नई फैसिलिटी न केवल वीजा आवेदकों के लिए है, बल्कि यहां काम करने वाले अमेरिकी अधिकारियों के लिए भी है जो हर दिन अमेरिका के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हैं. यह बिल्डिंग हमारा काम ज्यादा सटीक, तेज और कुशल बनाकर अमेरिकी नागरिकों के पैसे भी बचाएगी.”
यह भी पढ़ें: ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों को छोड़ना पड़ सकता है अमेरिका, ट्रंप प्रशासन की नई नीति से बढ़ी चिंता
इस नए कदम से संकेत मिलते हैं कि आने वाले दिनों में भारतीय प्रोफेशनल्स और बिजनेस क्लास के लिए अमेरिकी वीजा की राह काफी आसान होने वाली है.
Latest Stories
SCO समिट में PM मोदी ने पाक पर साधा निशाना, आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की मांग; डबल स्टैंडर्ड पर चेताया
Anthropic vs Pentagon: AI कंपनी की बड़ी कानूनी जीत, कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
US-Iran War: ईरान क्यों जा रहे कतर के प्रधानमंत्री, क्या रुक जाएगा युद्ध?
