खत्म होने वाला है ईरान-USA युद्ध – ट्रंप का बड़ा दावा, शांति के लिए 14 सूत्रीय फॉर्मूला तैयार, खुलेंगे हॉर्मुज स्ट्रेट
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब कम होता दिखाई दे रहा है. दोनों देश एक संभावित शांति समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि समझौता लगभग तय हो चुका है, जबकि ईरान ने 14 बिंदुओं वाले फ्रेमवर्क पर काम पूरा होने की बात कही है. हालांकि परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर अभी मतभेद बने हुए हैं.
Iran USA Peace Talk : पश्चिम एशिया में लगभग 3 महीनों से जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान अब शांति समझौते के करीब पहुंचते दिख रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच समझौता लगभग तय हो चुका है. वहीं ईरान ने भी 14 सूत्रीय वाले एक फ्रेमवर्क पर काम होने की पुष्टि की है. हालांकि कुछ बड़े मुद्दों पर अभी भी दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं.
ट्रंप बोले- समझौता लगभग तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है. उन्होंने बताया कि अंतिम बातचीत जारी है और जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि इस डील में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने का मुद्दा भी शामिल है.
ईरान ने तैयार किया 14 सूत्रीय फ्रेमवर्क
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि ईरान 14 बिंदुओं वाले एक समझौता ढांचे को अंतिम रूप दे रहा है. उनका कहना है कि अगर यह फ्रेमवर्क तय हो जाता है, तो अगले 30 से 60 दिनों में अंतिम समझौते पर भी सहमति बन सकती है.
युद्धविराम के बाद बढ़ी बातचीत
फरवरी में अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव फैल गया था. जवाब में ईरान ने भी कई हमले किए थे. अप्रैल में युद्धविराम लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत चल रही है. पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर भी इस तनाव को कम कराने के लिए शांति के मसीहा बनकर घूम रहे हैं.
होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा मुद्दा
दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी चर्चा तेज है. युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने यहां सख्त नियंत्रण लागू कर दिया था. अमेरिका चाहता है कि यह रास्ता बिना किसी रुकावट के खुला रहे, जबकि ईरान का कहना है कि इस क्षेत्र को लेकर फैसला ईरान और ओमान के बीच होना चाहिए.
परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों पर अभी मतभेद
हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है, लेकिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने जैसे मुद्दों पर अभी सहमति नहीं बनी है. ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा. वहीं ईरान चाहता है कि उस पर लगे आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध हटाए जाएं.
यह भी पढ़ें: महंगा तेल, ग्लोबल कर्ज और बाजार में तनाव… RBI ने बढ़ते झटकों की चेतावनी दी, इन 5 सेक्टर्स में मजबूत बना हुआ है भारत
Latest Stories
SCO समिट में PM मोदी ने पाक पर साधा निशाना, आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की मांग; डबल स्टैंडर्ड पर चेताया
Anthropic vs Pentagon: AI कंपनी की बड़ी कानूनी जीत, कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
US-Iran War: ईरान क्यों जा रहे कतर के प्रधानमंत्री, क्या रुक जाएगा युद्ध?
