ईरान का ‘किल बॉक्स’ होर्मुज का बदल देगा पूरा गेम! बिछा चुका है जाल, इसलिए ट्रंप कर रहे दोस्तों को याद
ईरान की ‘किल बॉक्स’ रणनीति से Strait of Hormuz में तनाव लगातार बढ़ रहा है . US Navy क्यों सीधे कार्रवाई से बच रही है, समझें क्या है ईरान की पूरी रणनीति और जोखिम के बारे में विस्तार में.
Iran-US war: दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेना मानी जाने वाली अमेरिका की नेवी एक छोटे से समुद्री रास्ते को लेकर सावधानी बरत रही है. यह रास्ता है Strait of Hormuz, जहां से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल गुजरता है. हाल के दिनों में ईरान की गतिविधियों ने इस इलाके को बेहद संवेदनशील बना दिया है. सवाल उठ रहा है कि आखिर अमेरिका जैसे ताकतवर देश की नेवी सीधे कार्रवाई क्यों नहीं कर रही.
असल वजह सिर्फ सैन्य ताकत नहीं बल्कि रणनीति है. ईरान लंबे समय से ऐसी स्थिति तैयार कर रहा है, जिसमें अमेरिका खुद फंस सकता है. यानी एक ऐसा जाल, जहां ताकतवर जहाज भी कमजोर पड़ सकते हैं. यही कारण है कि अमेरिका जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बच रहा है और अन्य देशों के साथ मिलकर रणनीति बनाने की कोशिश कर रहा है.
Strait of Hormuz क्यों है इतना अहम
Strait of Hormuz एक बहुत संकरा समुद्री रास्ता है, जिसकी चौड़ाई सबसे कम जगह पर करीब 21 मील है. यही वजह है कि बड़े युद्धपोतों के लिए यहां आसानी से घूमना मुश्किल होता है. दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी रास्ते से गुजरता है. अगर यहां कोई तनाव बढ़ता है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.
ईरान की अलग रणनीति क्या है
ईरान सीधे बड़े युद्ध से नहीं बल्कि छोटी-छोटी रणनीतियों से लड़ाई की तैयारी करता है. ईरान के पास तेज स्पीड वाली छोटी नावें, ड्रोन और जमीन से दागे जाने वाले मिसाइल सिस्टम हैं. इनकी मदद से वह बड़े जहाजों को चारों तरफ से घेर सकता है. ईरान की कोशिश यह हो सकती है कि अमेरिका को उकसाया जाए ताकि वह अपने युद्धपोत इस संकरे रास्ते में भेजे. इसके बाद ईरान अचानक हमला करके बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है.
अमेरिका क्यों बरत रहा है सावधानी
अमेरिका को इस संभावित खतरे का अंदाजा है. इसलिए वह अकेले कार्रवाई करने से बच रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका चाहता है कि कई देश मिलकर इस इलाके की सुरक्षा करें. अगर अमेरिका अकेले कदम उठाता है, तो उसके जहाज एक ऐसे इलाके में फंस सकते हैं जहां चारों तरफ से हमला हो सकता है. इसे ही “किल बॉक्स” कहा जा रहा है.
दुनिया पर क्या होगा असर
अगर इस इलाके में तनाव बढ़ता है या तेल की सप्लाई रुकती है, तो पूरी दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं. इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा. फिलहाल स्थिति बेहद नाजुक है. अमेरिका को एक तरफ समुद्री रास्ते की सुरक्षा करनी है, तो दूसरी तरफ ईरान के जाल में फंसने से भी बचना है. आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि यह टकराव किस दिशा में जाता है.
ये भी पढ़ें: Petrol and LPG Price Today: आपके शहर में कितने बदले पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम? देखें आज के रेट
