Bharat Taxi के ड्राइवर को 10 लाख की सेफ्टी! कमीशन की चिक-चिक नहीं, जानें क्या-क्या मिलेंगे फायदे

भारत में राइड हेलिंग सेक्टर में ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह भारत टैक्सी नाम के देश के पहले कॉपरेटिव बेस्ड राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेंगे. यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को मालिकाना हक देता है और किसी तरह का कमीशन नहीं लेता.

मुनाफे का 80 फीसदी हिस्सा ड्राइवरों को मिलेगा इस योजना के तहत कुल मुनाफे का 80 फीसदी हिस्सा ड्राइवरों में बांटा जाएगा. यह राशि उनके काम और तय दूरी के आधार पर दी जाएगी. बाकी 20 फीसदी कोऑपरेटिव फंड में जाएगा, जिससे संस्था के संचालन और विस्तार में मदद मिलेगी. Image Credit:

Bharat Taxi: देश में टैक्सी और राइड हेलिंग सेक्टर में ड्राइवरों के लिए एक नया दौर शुरू होने जा रहा है. भारत टैक्सी नाम से देश की पहले कॉपरेटिव बेस्ड राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत हो गई है. यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को सिर्फ कमाई का जरिया नहीं बल्कि मालिक भी बनाता है. सरकार का मकसद ड्राइवरों को कमीशन और शोषण वाले मॉडल से बाहर निकालना है. भारत टैक्सी में ड्राइवर को ही सारथी कहा गया है. इस मॉडल में मुनाफा सीधे ड्राइवर तक पहुंचता है.

ड्राइवर बनेगा मालिक

भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवर ही मालिक है. इस प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह का कमीशन नहीं लिया जाता. जो कमाई होती है वह सीधे ड्राइवर के खाते में जाती है. इससे ड्राइवरों की इनकम में सीधा फायदा होता है. विदेशी निवेश वाली कंपनियों के मुकाबले यहां ड्राइवर पर कोई दबाव नहीं होता. सारथी को काम करने की पूरी आजादी मिलती है.

प्राइस सर्ज की टेंशन नहीं

इस प्लेटफॉर्म पर सर्ज प्राइसिंग नहीं है. यानी भीड़ या ज्यादा डिमांड के समय किराया अचानक नहीं बढ़ता. इससे यात्रियों का भरोसा बढ़ता है और ड्राइवर को भी स्थिर कमाई मिलती है. किराया तय और ट्रांसपेरेंट रहता है. इससे ड्राइवर और ग्राहक दोनों को फायदा होता है. विवाद और शिकायतों में भी कमी आती है.

इंश्योरेंस और सोशल सिक्यूरिटी

भारत टैक्सी ड्राइवरों की सुरक्षा पर खास ध्यान देती है. चुने गए सारथियों को 5 लाख रुपये का एक्सीडेंट इंश्योरेंस और 5 लाख रुपये का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा. इसके अलावा रिटायरमेंट सेविंग और ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम भी मौजूद है. यह सुविधा ज्यादातर प्राइवेट प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलती. इससे ड्राइवर और उसका परिवार सुरक्षित महसूस करता है.

नए ड्राइवरों को खास मौका

भारत टैक्सी महिलाओं को भी आगे बढ़ने का मौका दे रही है. बाइक दीदी पहल के तहत अब तक 150 से ज्यादा महिला ड्राइवर जुड़ चुकी हैं. ड्राइवरों को किसी एक प्लेटफॉर्म से बांधा नहीं गया है. वे चाहें तो दूसरी ऐप्स पर भी काम कर सकते हैं. यह आजादी ड्राइवरों के लिए बड़ा फायदा है.

ये भी पढ़ें- भारत को कहीं से भी तेल खरीदने की आजादी, ट्रंप के दावे पर रूस का बयान; सप्लाई जारी रखने के तैयार मास्को

तेजी से बढ़ता नेटवर्क

अब तक 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुके हैं. एक लाख से ज्यादा यूजर रजिस्टर हैं और रोज 10 हजार से ज्यादा राइड पूरी हो रही हैं. दिल्ली NCR और गुजरात में इसका संचालन हो रहा है. अब तक करीब 10 करोड़ रुपये सीधे ड्राइवरों को दिए जा चुके हैं. अगले 2 साल में इसे पूरे देश में फैलाने की योजना है.

रुपये में जबरदस्त तेजी, डॉलर के मुकाबले 67 पैसे की मजबूत बढ़त; 2 महीने के हाई पर पहुंचा

Opening Bell: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार; अडानी पोर्ट्स में 2% की बढ़त

नोएल टाटा की बड़ी जीत, तीन दशक पुराना शेयर ट्रांसफर विवाद खत्म; कारोबार पर कंट्रोल होगा मजबूत

AI और डेटा सेंटर बढ़ाएंगे जेनसेट की डिमांड, 22000 करोड़ रुपये के मार्केट पर दांव; इन 2 कंपनियों पर रखें नजर

विदेश में रहने वाले भारतीयों ने देश में जमकर कराई FD, बैंकों में डिपॉजिट किए 127.22 अरब डॉलर; समझें इसके मायने

पूरी दुनिया को बताया अमीर होने का नुस्खा, अब खुद कर्ज में फंसे ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी