Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स आए सामने, जानें कितनी होगी रेंज
मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara पेश कर दी है, जो 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक के साथ 543 किमी तक की रेंज देती है. HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी इस SUV में लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. जानें क्या हो सकती है कीमत.
मारुति सुजुकी ने आखिरकार भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपना पहला बड़ा कदम रखते हुए e-Vitara को लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे खास तौर पर भारतीय सड़कों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. SUV दो अलग-अलग LFP बैटरी पैक- 49 kWh और 61 kWh के साथ आती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 543 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज देती है. यह मॉडल नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो गाड़ी को ज्यादा मजबूत और बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है. इसके साथ ही इसमें लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग और एडवांस बैटरी प्रोटेक्शन सिस्टम भी दिया गया है.
क्या हो सकती है कीमत?
मारुति ने e-Vitara को मंगलवार, 2 दिसंबर को पेश कर दिया, हालांकि इसकी आधिकारिक कीमत कंपनी ने अभी घोषित नहीं की है. मारुति ने फिलहाल ई-विटारा के रेंज और दूसरी स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है. इस स्पेफिकेशन और रेंज के साथ मार्केट में आने वाली दूसरी गाड़ियों की कीमत के आधार पर अगर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारुति ई-विटारा की कीमत 18 लाख रुपये से 21 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक हो सकती है. यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में आएगी और मारुति की EV रणनीति का अहम हिस्सा बनने वाली है. कंपनी उम्मीद कर रही है कि यह मॉडल शहरी और हाईवे दोनों जरूरतों को पूरा करेगा.

मारुति का अब तक का सबसे एडवांस मॉडल
कंपनी ने इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं जो इसे मारुति का सबसे ही तकनीकी तौर पर एडवांस वाहन बनाते हैं. इसमें शामिल हैं-
- 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स
- पैनोरमिक सनरूफ
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- एम्बिएंट लाइटिंग

- सॉफ्ट-टच इंटीरियर डिजाइन
- 10-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट
- 40:20:40 स्प्लिट रियर सीट
- वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
- इनफिनिटी-ट्यूनड ऑडियो सिस्टम
SUV का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बनाया गया है, ताकि लंबी यात्राओं में भी ड्राइविंग का अनुभव बेहतरीन रहे.
हर सड़क परिस्थिति के लिए तैयार
e-Vitara को तीन मुख्य ड्राइव मोड्स- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट के साथ लाया गया है.
- इको मोड में सबसे ज्यादा रेंज मिलती है,
- स्पोर्ट मोड तेज और दमदार परफॉर्मेंस देता है,
- नॉर्मल मोड दोनों का संतुलन बनाए रखता है.
इसके अलावा, फिसलन या बर्फीली सड़क पर बेहतर पकड़ के लिए स्नो मोड और दूसरे रीजन मोड्स भी दिए गए हैं.
बैटरी कैपेसिटी और परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक SUV में 120 लिथियम-आयन सेल्स वाली हाई कैपेसिटी बैटरी दी गई है, जो -30 डिग्री सेल्सियस से 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी आसानी से काम कर सकती है. यह बैटरी न केवल लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है बल्कि सुरक्षा मानकों पर भी पूरी तरह खरा उतरती है.

बुकिंग जल्द शुरू होगी
मारुति सुजुकी बहुत जल्द ही e-Vitara की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर सकती है. ग्राहक इसे पूरे देश में मौजूद Nexa शोरूम से बुक कर सकेंगे. कंपनी जल्द ही बुकिंग डेट और डिलीवरी टाइमलाइन की जानकारी साझा करेगी.

कलर ऑप्शंस और सेफ्टी रेटिंग्स
e-Vitara कुल 7 सिंगल-टोन कलर और 4 ड्यूल-टोन विकल्पों में आएगी. इससे ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से गाड़ी के लुक को और अधिक स्टाइलिश बना सकेंगे.

सेफ्टी रेटिंग?
इससे इतर, मारुति सुजुकी e-Vitara ने Bharat NCAP में 5-Star सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. टेस्ट के दौरान इसके 61 kWh Alpha वर्जन को परखा गया, जिसमें SUV ने 31.49/32 अंक एडल्ट सेफ्टी (AOP) में और 43/49 अंक चाइल्ड सेफ्टी (COP) में प्राप्त किए.

यह स्कोर बताता है कि ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों के लिए यह SUV बेहद सुरक्षित है. इससे पहले मारुति की Invicto, Victoris और Dzire भी 5-Star रेटिंग प्राप्त कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- छोटी कारों पर CO2 नॉर्म्स में राहत को लेकर विवाद तेज, मारुति ने चेताया- ‘अगर ऐसा हुआ तो छोटी कारें बंद करनी पड़ेंगी’
Latest Stories
Level 2 ADAS और 34.47km तक का माइलेज, लॉन्च हुआ Toyota Glanza का फेसलिफ्ट अवतार
₹89,999 में लॉन्च हुआ e-SPRINTO G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 130 किमी तक की रेंज का दावा
भारत में 1470983325000 करोड़ का निवेश करेगी हुंडई, PM Modi से मिलते ही कंपनी ने किया ऐलान
