Money Central: नई EV पॉलिसी ले आई सरकार, क्या एलन मस्क की टेस्ला भी अब भारत में बनाएगी कार?
केंद्र सरकार ने मेक इन इंडिया के झंडे तले अब मेक ईवी इन इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए नई ईवी पॉलिसी पेश की है. नई ईवी पॉलिसी के तहत ग्लोबल ईवी कंपनियों को भारत में ईवी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. खासतौर पर टेस्ला, बीवाईडी और विनफास्ट जैसी कंपनियों को इस नीति का खासा फायदा हो सकता है, क्योंकि भारत सरकार इस नीति के तहत भारत में ईवी मैन्युफैक्चरिंग के लिए 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने वाली कंपनियों को सालाना 8,000 कारों के आयात पर कर छूट देगी. इसके अलावा भारत में ईवी बनाने वाली कंपनियों को प्रोडक्शन लिंक्ड इसेंटिव की तर्ज पर प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव भी रखा गया है. हालांकि, सरकार की इस नीति के बाद भी अमेरिकी ईवी मेकर टेस्ला की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है, जो फिलहाल भारत में अपने शो-रूम, सर्विस सेंटर और वेयरहाउस बनाने के लिए जमीन लीज पर ले रही है. जानते हैं क्या यह ईवी पॉलिसी टेस्ला को भारत ला पाएगी?
More Videos
JSW Motors ला रही पहली SUV कार, Maruti, Tata, M&M में हाहाकार!
Bharat Taxi की Cab Service आज से शुरू, Ola Uber Rapido की होगी छुट्टी?
Auto9 Awards 2026: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री देश की तरक्की की रीढ़, बोले TV9 नेटवर्क के MD & CEO बरुण दास
