ढलान और चढ़ाई पर कार पार्क करते समय जरा सी चूक, हजारों का हो सकता है नुकसान; जानिए सही तरीका

कार पार्क करना सिर्फ गाड़ी रोकना नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित तरीके से खड़ा करना भी है. ढलान और चढ़ाई पर गलत पार्किंग गियरबॉक्स, क्लच और हैंडब्रेक सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है, जिससे महंगे रिपेयर का खतरा बढ़ जाता है. स्टीयरिंग की दिशा, सही गियर का चुनाव और हैंडब्रेक के सही इस्तेमाल से आप अपनी कार को फिसलने से बचा सकते हैं.

कार पार्किंग टिप्स Image Credit: AI/canva

Car parking tips: कार चलाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से पार्क करना. अधिकतर ड्राइवर गाड़ी रोकते ही सीधे हैंडब्रेक खींच देते हैं और काम खत्म मान लेते हैं. लेकिन यही छोटी सी आदत आगे चलकर गियरबॉक्स, क्लच और हैंडब्रेक सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव डालती है. खासकर जब गाड़ी को ढलान या चढ़ाई पर पार्क किया जाता है, तब सही तकनीक न अपनाने से महंगे रिपेयर का खतरा बढ़ जाता है. नीचे दी गई जानकारी हर कार मालिक के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि यह न सिर्फ वाहन को सुरक्षित रखती है, बल्कि उसके मैकेनिकल हिस्सों की उम्र भी बढ़ाती है.

प्लेन जगह पर पार्किंग का सही तरीका

जब आप गाड़ी को समतल जगह पर पार्क करते हैं, तो सबसे पहले ब्रेक दबाकर गाड़ी को पूरी तरह रोकें. इसके बाद गियर को न्यूट्रल में रखें और हैंडब्रेक को पूरी मजबूती से खींचें. अब धीरे-धीरे ब्रेक से पैर हटाएं. इससे गाड़ी का पूरा वजन हैंडब्रेक पर आ जाता है, न कि गियरबॉक्स पर.

जब यह सुनिश्चित हो जाए कि गाड़ी पूरी तरह स्थिर है, तभी उसे फर्स्ट गियर या ऑटोमैटिक कार में P मोड में डालें. यह क्रम इसलिए जरूरी है, क्योंकि सीधे गियर में डालकर छोड़ देने से गियरबॉक्स पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे समय के साथ अंदरूनी पार्ट्स घिस सकते हैं.

चढ़ाई पर पार्किंग में क्या रखें ध्यान

चढ़ाई पर पार्किंग करते समय स्टीयरिंग और टायरों की दिशा सबसे अहम भूमिका निभाती है. गाड़ी रोकने के बाद स्टीयरिंग को सड़क से दूर, यानी फुटपाथ की विपरीत दिशा में मोड़ दें. अगर किसी कारण से गाड़ी पीछे की ओर लुढ़कती है, तो टायर फुटपाथ से टकराकर उसे रोक लेंगे. इसके बाद हैंडब्रेक खींचें और गाड़ी को फर्स्ट गियर में छोड़ें. इस तरीके से गाड़ी का वजन सिर्फ गियर पर नहीं पड़ता, बल्कि हैंडब्रेक और टायर मिलकर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं.

ढलान पर पार्किंग का सुरक्षित तरीका

ढलान पर पार्किंग के दौरान स्टीयरिंग को सड़क की तरफ, यानी फुटपाथ की ओर मोड़ना चाहिए. इससे अगर गाड़ी आगे की ओर खिसके, तो टायर फुटपाथ से लगकर रुक जाएं. गाड़ी को रिवर्स गियर में डालना यहां सबसे सही विकल्प माना जाता है, क्योंकि इससे ढलान की दिशा में गियरबॉक्स को अतिरिक्त सहारा मिलता है. इसके साथ ही हैंडब्रेक को पूरी तरह खींचना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्थिति में गाड़ी अपनी जगह से न हिले.

खास सुरक्षा टिप्स

कभी भी सिर्फ गियर के भरोसे गाड़ी न छोड़ें. हैंडब्रेक हमेशा अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए और सही तरीके से एडजस्ट किया हुआ होना जरूरी है. अगर ढलान बहुत ज्यादा है, तो टायरों के नीचे ईंट लगाना एक समझदारी भरा कदम है. यह छोटी-सी सावधानी आपकी कार को फिसलने से बचा सकती है और किसी बड़े हादसे को टाल सकती है.

यह भी पढ़ें: DDGS क्या है और क्यों खोले गए अमेरिका के लिए दरवाजे, जानें भारत पर इसका असर, सेब-सोयाबीन पर क्या बोली सरकार?

Latest Stories

Tata Punch EV Facelift 2026: नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक SUV में क्या हो सकता है बदलाव

कार स्टीयरिंग भारी हुआ तो सिर्फ तेल मत डालिए, एक गलती बन सकती है हादसे की वजह; ऐसे चेक करें पूरा सिस्टम

अमित शाह ने लॉन्च किया भारत टैक्सी, ड्राइवरों को होगा सीधा मुनाफा; Uber, Ola और Rapido को मिलेगी चुनौती

कार लोन चुका दिया फिर भी RC में बैंक का नाम? Parivahan Portal से अब ऑनलाइन हटाएं हाइपोथिकेशन; ये है पूरी प्रक्रिया

भारत से अफ्रीका तक दौड़ेगी ओमेगा सेकी की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Vextra, 99900 रुपये में 110 किलोमीटर की रेंज, जानें फीचर्स

दिल्ली-NCR में 2040 से नहीं चलेंगी BS-6 डीजल-पेट्रोल बाइक और कारें! BS-4 वाहनों के लिए अगले 5 साल का टाइमलाइन